हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aishwarya Rai की वजह से बढ़ गए थे Emraan Hashmi के 'दुश्मन', एक्टर को Koffee With Karan में जाना पड़ा था भारी

Emraan Hashmi: अभिनेता इमरान हाशमी ने खुलासा किया कि ‘कॉफी विद करण 4’ में आने के बाद ऐश्वर्या पर किए कमेंट को लेकर उनके कई दुश्मन बन गए।

विज्ञापन
instagram

Emraan Hashmi: इन दिनों अभिनेता इमरान हाशमी फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में है। फैंस को फिल्म बेहद पसंद आ रही है और बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन भी कर रही है।

वहीं, हाल ही में अभिनेता इमरान हाशमी ने खुलासा किया कि ‘कॉफी विद करण 4’ में आने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन, महेश भट्ट और अपनी ‘मर्डर’ की सह-कलाकार मल्लिका शेरावत पर टिप्पणी की, जिसके बाद से इनके बीच में चीजें खराब हो गई।

यह भी पढ़ें- नशे में धुत इस एक्टर ने मशहूर अभिनेत्री की शादी में किया हंगामा, अपमानित दूल्हे ने खाई थी कभी ना बात करने की कसम

विज्ञापन

Emraan Hashmi को Koffee With Karan में जाना पड़ा था भारी

दरअसल, हाल ही में Zoom को दिए एक इंटरव्यू इमरान ने बताया कि जब वो ‘कॉफी विद करण’ के चौथे सीजन में आए थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या पर किए उस कमेंट के बाद उनके इडस्ट्री में बहुत दुश्मन बन गए थे। इमरान ने बताया ये संभालना बेहद मुश्किल है और मैं अभी भी नरम नहीं हुआ हूं। अभिनेता ने आगे कहा कि अगर वह दोबारा कॉफी विद करण में जाएंगे तो वह फिर से चीजें गड़बड़ कर देंगे। उनके मुताबिक, रैपिड-फायर राउंड में उनकी स्थिति शायद पहले से भी बदतर होगी।

मेरे मन में उनके लिए कुछ नहीं- इमरान

अभिनेता ने खुलासा किया कि उनके मन में इन लोगों के खिलाफ कुछ भी नहीं है।

विज्ञापन

ऐश्वर्या को ‘प्लास्टिक’ कहने पर मांगनी पड़ी थी माफी

बता दें, मशहूर टॉक शो में ऐश्वर्या को ‘प्लास्टिक’ कहने के बाद इमरान को सार्वजनिक माफी मांगनी पड़ी थी। अभिनेता ने कहा कि उनका यह मतलब नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि वह ऐश्वर्या के बहुत बड़े फैन हैं। इमरान ने कहा कि वह उनसे प्यार करते हैं और हमेशा उनके काम की सराहना करते हैं। वहीं, अगर इमरान के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वो ‘टाइगर 3’ में नजर आए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola