नशे में धुत इस एक्टर ने मशहूर अभिनेत्री की शादी में किया हंगामा, अपमानित दूल्हे ने खाई थी कभी ना बात करने की कसम

Bollywood News: आज हम आपको एक ऐसी कहानी बताने जा रहे है, जो 1970 के दशक की है। ये कहानी बॉलीवुड में ऐसे रोमांस की है, जिसका कड़वा अंत हुआ।

Bollywood News

Bollywood News

Bollywood News: फिल्मी इंडस्ट्री जितनी पुरानी है उतना ही पुराना इसके स्टार्स का रोमांस भी है। बात बीते समय की हो या आज की, बॉलीवुड में कभी शादी तो कभी कड़वाहट भरे ब्रेकअप के किस्से भी भरे पड़े हैं।

विज्ञापन

हालांकि आज के टाइम में सोशल मीडिया पर ये बखूबी सामने आ गया है, लेकिन सेट पर रोमांस तो दशकों से मौजूद है। आज हम आपको एक ऐसी ही कहानी बताने जा रहे है, जो 1970 के दशक की है। ये कहानी बॉलीवुड में ऐसे रोमांस की है, जिसका कड़वा अंत हुआ।

विज्ञापन

देश की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं हेमा मालिनी

विज्ञापन

बात 1970 के दशक की है। जब हेमा मालिनी देश की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। उनके नाम सीता और गीता जैसी हिट फिल्में थीं। उस टाइम अभिनेत्री की मुलाकात धर्मेंद्र से भी हो रही थी, जो पहले से शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे थे। इसी वजह से हेमा के माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। हाालंकि उस दौरान ही हेमा के साथी अभिनेता जीतेंद्र भी एक्ट्रेस के अच्छे दोस्त थे। वहीं, दोनों के माता-पिता भी इसके पक्ष में थे, हालांकि जीतेंद्र ने सिर्फ इसलिए हां कहा क्योंकि उन्हें लगा कि हेमा भी इच्छुक हैं।

विज्ञापन

मशहूर फिल्म अखबार को लग गई शादी की खबर

दोनों परिवारों ने चेन्नई में चुपचाप शादी करने का फैसला किया। हालांकि इसकी खबर एक मशहूर फिल्म अखबार को लग गई और उन्होंने अखबार के पहले पेज पर ही इसे प्रकाशित कर दिया। खबरों के मुताबिक, नशे में धुत धर्मेंद्र विवाह स्थल पर पहुंचे और हंगामा किया। रिपोर्ट्स में कहा गया कि कार्यक्रम स्थल पर हेमा के नाराज माता-पिता से धर्मेंद्र की मुलाकात हुई थी।

जीतेंद्र ने खाई हेमा से कभी ना बात करने की कसम

अभिनेत्री के पिता ने उनसे वहां से चले जाने को कहा क्योंकि वह शादीशुदा थे और उनकी बेटी के लिए ‘फिट नहीं’ थे, लेकिन धर्मेंद्र ने नरम रुख अपनाया और आखिरकार उन्होंने हेमा को अकेले में बात करने के लिए मना लिया। कथित तौर पर अभिनेता ने हेमा से विनती की और उन्हें अपने प्यार के लिए मना लिया। बाहर शोभा ने जीतेंद्र का विरोध भी किया लेकिन एक्टर नहीं माने। हालांकि, जब हेमा ने शादी से इनकार कर दिया तो जीतेन्द्र को अपमानित महसूस हुआ और वह बाहर चले गए। गुस्से में आकर उन्होंने हेमा से कभी बात न करने की कसम खा ली।

विज्ञापन

जीतेंद्र और हेमा की कड़वाहट खत्म

वहीं, जब मामला शांत हुआ तो जीतेंद्र और हेमा ने कड़वाहट को पीछे छोड़कर अपनी दोस्ती सुधारी। उन्होंने और शोभा ने 1974 में शादी की और उनके दो बच्चे हैं – निर्माता एकता कपूर और अभिनेता तुषार कपूर। हेमा और धर्मेंद्र ने भी 1979 में शादी कर ली और उनके दो बच्चे हुए- अभिनेत्री ईशा देओल और डांसर अहाना देओल।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ