Emraan Hashmi को लगी गंभीर चोट, गर्दन से निकला खून

Emraan Hashmi Injured on The Sets of Godachari 2: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी के साथ बड़ा हादसा हो गया।

Emraan Hashmi Injured on The Sets of Godachari 2

Emraan Hashmi Injured on The Sets of Godachari 2

विज्ञापन

Emraan Hashmi Injured on The Sets of Godachari 2: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी के साथ बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल एक्टर अपनी फिल्म ‘गुडाचरी 2’ की शूटिंग कर रहे थे और उन्हें चोट लग गई। इमरान हाशमी के गले में कट लगा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Advertisment

इमरान हाशमी के गले में लगा कट

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी के साथ फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल शूटिंग के दौरान एक्टर के गले में बड़ा कट लग गया जिसके बाद उनका बहुत खून बह गया। एक्टर को तुरंत फर्स्ट ऐड किट दिया गया है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें इमरान के गले पर कट नजर आ रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘विरल भयानी’ ने एक पोस्ट शेयर किया है, इस पोस्ट में इमरान हाशमी की चोट नजर आ रही है।

फिल्म ‘गुडाचरी 2’ के सेट पर हुआ हादसा

आपको बता दें ये हादसा इमरान हाशमी के साथ तब हुआ जब वो फिल्म ‘गुडाचरी 2’ की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ अदिवि सेष नजर आने वाले हैं। खबरों की मानें तो इमरान को ये चोट तब लगी जब वो एक एक्शन सीन कर रहे थे। एक सीन में कूदने के दौरान उन्हें नेक इंजरी हुई है।

दूसरी तेलुगु फिल्म में काम कर रहे इमरान

फिल्म ओजी के बाद एक्टर की ये दूसरी तेलुगु फिल्म हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार अदिवि सेष भी नजर आ रहे हैं। अदिवि ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इमरान खान का फिल्म में स्वागत किया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sesh Adivi (@adivisesh)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ