Awarapan 2 Box Office Collection Day 4: इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म ‘आवारापन 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रहे है. इस मूवी को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. वहीं दर्शक अब फिल्म की कमाई जानने के लिए भी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इमरान की यह मूवी शुक्रवार 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज की गई थी.
आपको बता दें कि इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ साल 2007 में आई फिल्म आवारापन का सीक्वल है. आवारापन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. हालांकि, फिल्म के गाने लोगों को काफी ज्यादा पसंद आए थे. हालांकि, समय के साथ इस मूवी को कल्ट क्लासिक का दर्जा मिल गया था. यह कारण है कि ‘आवारापन 2’ मूवी सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है. चलिए जानते हैं कि मूवी ने अब तक कितने का कलेक्शन किया है.
यह भी पढ़ें: थिएटर के बाद OTT पर धमाल मचाएगी ‘जन नायकन’, जानें विजय की फिल्म कब और कहां होगी रिलीज
‘आवारापन 2’ ने अब तक कितने का किया कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने पहले दिन 22.00 करोड़ का कलेक्शन किया था, तो वहीं मूवी ने दूसरे दिन 33.75 करोड़ रुपये छापे हैं. इस फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को 26 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म ने तीन दिनों में 81.75 करोड़ का कारोबार किया था. इस मूवी को रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं, फिल्म ने चौथे दिन यानी आज खबर लिखे जाने तक 6.86 करोड़ का कुल कलेक्शन किया है. ‘आवारापन 2’ ने अब तक 88.61 करोड़ का कुल कलेक्शन किया है.
यह भी पढ़ें: 139 मिनट, मिस्ट्री और थ्रिलर से भरपूर… Netflix की ये फिल्म देख सोच में पड़ जाएंगे आप
‘आवारापन 2’ स्टार कास्ट
इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक्टर के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी ने अहम किरदार निभाया है. वहीं फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है. अगर आपने अभी तक यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे थिएटर्स में देखने का प्लान बना सकते हैं. इन दिनों यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है.
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
31 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines