---विज्ञापन---

139 मिनट, मिस्ट्री और थ्रिलर से भरपूर… Netflix की ये फिल्म देख सोच में पड़ जाएंगे आप

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म इन दिनों नेटफ्लिक्स पर जमकर देखी जा रही है, जो मिस्ट्री-थ्रिलर से भरपूर है. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में.

---विज्ञापन---

डिजिटल युग के दौर में कई सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स मौजूद हैं, जहां दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज स्ट्रीम की जाती है. ऑडियंस भी इन मूवी और सीरीज को देखना काफी ज्यादा पसंद करती है. आप भी ओटीटी पर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म के बारे में बताएंगे, जो साल 2012 में रिलीज हुई थी. इस मूवी को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था.

आमिर खान और करीना कपूर खान की यह मूवी इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. इस फिल्म में दोनों स्टार्स के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राजकुमार राव, रानी मुखर्जी और शीबा चड्ढा ने अहम किरदार निभाया था. अब आप भी फिल्म का नाम समझ ही गए होंगे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Special Ops और ‘धुरंधर’ से भी जबरदस्त हैं OTT की ये 4 सीरीज, हर एपिसोड में मिलेगा सस्पेंस और थ्रिलर

कब रिलीज हुई थी आमिर खान की ‘तलाश’

हम बात कर रहे हैं, आमिर खान और करीना की फिल्म ‘तलाश: द आंसर्स लाइज विद इन’ की. यह मूवी सिनेमाघरों में साल 2012 में रिलीज की गई थी. इस मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला था. यह फिल्म इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जमकर देखी जा रही है. फिल्म में आमिर खान ने इंस्पेक्टर सुरजन सिंह शेखावत का किरदार निभाया है, तो वहीं आमिर खान की पत्नी का किरदार रानी मुखर्जी ने निभाया था. यह मूवी 2 घंटे 19 मिनट (लगभग 139 मिनट) है, जिसे आप घर बैठे ओटीटी देखने का प्लान बना सकते हैं. इस मूवी में आपको भर-भरकर सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है.

---विज्ञापन---

‘तलाश’ को IMDb पर कितनी रेटिंग मिली है.

साल 2012 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘तलाश: द आंसर्स लाइज विद इन’ को आईएमडीबी पर 10 में से 7.3 की रेटिंग दी गई है. फिल्म शुरुआत में आपको काफी हल्की महसूस होती है. लेकिन इसकी कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती वो और भी ज्यादा खतरनाक और सस्पेंस से भर गई है. इस मूवी का क्लाइमेक्स देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: थिएटर में फ्लॉप होने के बाद OTT पर चमकी फिल्म की किस्मत, रिलीज होते ही नंबर-1 पर जमाया कब्जा

---विज्ञापन---

First published on: Aug 17, 2026 07:36 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola