थिएटर के बाद OTT पर धमाल मचाएगी ‘जन नायकन’, जानें विजय की फिल्म कब और कहां होगी रिलीज

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की आखिरी मूवी हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था. लेकिन अब यह मूवी ओटीटी पर दस्तक देने वाली है.

Jana Nayagan

Jana Nayagan ओटीटी पर कहां देखें?

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. यह फिल्म जनवरी 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन यह मूवी 6 बाद सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी.

विज्ञापन

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर जबरदस्त कलेक्शन किया था. यह एक एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है. जिसने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था. फिल्म ने पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. आपको बता दें कि इस मूवी का पहला भाग ‘भगवंत केसरी’ से मिलता-जुलता नजर आता है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी ओटीटी कब और कहां रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

किस ओटीटी पर रिलीज होगी ‘जन नायकन’

कथित तौर पर यह फिल्म विजय की आखिरी मूवी बताई जा रही है. फिल्म में आपको एक्शन के साथ-साथ सस्पेंस देखने को मिलने वाला है, जिसने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है. फिल्म को थिएटर्स में देखने के बाद से ही लोग इस मूवी को ओटीटी पर बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. आप भी विजय की आखिरी मूवी ‘जन नायकन’ का ओटीटी पर बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तो अब आपके लिए एक गुड न्यूज है. बता दें कि यह मूवी ओटीटी पर इस ही महीने दस्तक देने वाली है. विजय की ‘जन नायकन’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 Zee5 पर 21 अगस्त को रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

‘जन नायकन’ स्टार कास्ट

ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर विजय की आखिरी फिल्म दस्तक देने वाली है. इस मूवी में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू और प्रकाश राज ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया था. सैकनिल्क के अनुसार जन नायकन ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 196.97 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस मूवी ने ग्रॉस कलेक्शन में 321.75 करोड़ रुपये छापे हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ