छात्रों के सपोर्ट में उतरे एल्विश यादव को मिली धमकी, यूट्यूबर ने वीडियो शेयर कर सुनाई आपबीती

Elvish Yadav News: एल्विश यादव इन दिनों चर्चाओं में छाए हुए हैं. हाल ही में यूट्यूबर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो छात्रों के प्रोटेस्ट के बारे में बातचीत कर रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं एल्विश यादव ने क्या कुछ कहा.

Elvish Yadav News

Elvish Yadav News: यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एल्विश यादव अक्सर चर्चाओं में रहते हैं. नीट पेपर लीक मामले में एल्विश यादव ने छात्रों के प्रोटेस्ट को सपोर्ट किया है. वहीं अब एल्विश यादव ने अपने यूट्यूब चैनल पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि छात्रों को सपोर्ट करने पर उन्हें धमकी मिली है. एल्विश यादव ने अपने वीडियो में बताया कि एक पॉलिटिशियन ने उन्हें ED की रेड करवाने की धमकी दी है. चलिए आपको भी बताते हैं एल्विश यादव ने अपने वीडियो में क्या कुछ कहा है.

विज्ञापन

एल्विश यादव ने शेयर किया वीडियो

एल्विश यादव ने अपने लेटेस्ट वीडियो में छात्रों के प्रोटेस्ट के बारे में खुलकर बातें कीं. साथ ही यूट्यूबर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों की बात सुनने की अपील भी की. एल्विश ने अपने इस वीडियो में जंतर-मंतर पर हुए प्रोटेस्ट की सभी बातों को बेबाकी से फैंस के साथ शेयर किया. पुलिस के साथ ही बदतमीजी और छात्रों के साथ हुई मारपीट को एल्विश यादव ने बेहद गलत बताया. साथ ही एल्विश ने ये भी कहा कि मैं किसी पॉलिटिकल पार्टी को सपोर्ट नहीं करता हूं, मैं बस सही को सही और गलत को गलत बोलता हूं.

विज्ञापन

क्या बोले एल्विश यादव?

यूट्यूबर ने अपने वीडियो में आगे कहा कि मैंने जब छात्रों के पक्ष में ट्वीट किया था तो बीजेपी के एक नेता ने मुझे धमकी दी. एल्विश ने कहा, ‘बीजेपी के एक भाई ने मुझे कहा कि ईडी की रेड करा देंगे. खुलेआम मुझे धमकी दी जा रही है. तो मैं उस भाई को बस इतना ही कहना चाहता हूं कि दूसरे के पैसों पर पलने वाले लोग धमकी नहीं दिया करते.’ बता दें एल्विश ने अपने वीडियो में किसी भी नेता का नाम नहीं लिया है.

विज्ञापन

बॉलीवुड सितारों ने किया सपोर्ट

एल्विश का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैंस एल्विश को सपोर्ट कर रहे हैं. वहीं बता दें एल्विश यादव के साथ-साथ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और बॉलीवुड के कई सितारे छात्रों के पक्ष में बोल चुके हैं. हाल ही में सलमान खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया था और छात्रों के साथ हुई मारपीट को गलत बताया. इसके साथ ही करीना कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन, अनन्या पांडे और ट्विंकल खन्ना ने भी इस मुद्दे पर बातचीत की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ