Elvish Yadav सबकुछ भूल गौ सेवा में जुटे! वीडियो देख यूजर्स बोले- सब नौटंकी है

Elvish Yadav Trolled: यूट्यूबर एल्विश यादव जब से जेल से बाहर आए हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एल्विश गौ माता की सेवा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो पर लोगों ने उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाई है।

Elvish Yadav (2)

Elvish Yadav Trolled After Sharing New Video

विज्ञापन

Elvish Yadav New Video Viral: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) के पिछले कुछ दिन काफी मुश्किलों भरे रहे। रेव पार्टी में सांप के जहर की सप्लाई करने के मामले में उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी।

यूट्यूबर मैक्सटर्न संग मारपीट वाले मामले में उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा। अब लगता है कि एल्विश सब कुछ भूलकर गौ सेवा में तन और मन से जुट गए हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि उनका लेटेस्ट वीडियो देखकर लग रहा है।

Advertisment

एल्विश यादव ने शेयर किया वीडियो

एल्विश यादव ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में यूट्यूबर को गौ माता की सेवा करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए ‘राव साहब’ ने कैप्शन दिया, ‘जिनकी सेवा करके नर भाव से तर जाता है, सब देवों का अंश समेटे हुए हैं गौ माता।’

विज्ञापन

एल्विश यादव का यह वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। वीडियो को अब तक 14 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं 12 मिलियन व्यूज भी मिल चुके हैं। कुछ लोग जहां एल्विश यादव का नया रूप देखकर उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उन्हें खरी-खोटी भी सुना रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

एल्विश यादव की इस वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए इसे फेक करार दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सब नाटक है ये।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत कंट्रोवर्सी कर ली, चलो अब थोड़ा हिंदुओं से सहानुभूति ले लेता हूं।

विज्ञापन

ट्रोलिंग का बन रहे शिकार

बता दें कि एल्विश यादव जब से जेल से रिहा हुए हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होना पड़ रहा है। यूट्यूबर कुछ भी करते हैं तो तुरंत ही यूजर्स उनकी टांग खिंचाई करने में लग जाते हैं।

गौरतलब है कि पिछले महीने एल्विश यादव को सांपों के जहर की सप्लाई करने के मामले में नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। हालांकि अब यूट्यूबर जेल से बाहर आ चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ