---विज्ञापन---

Raja Shivaji Vs Bhooth Bangla Box Office Collection: रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ ने दूसरे दिन भी मचाया कोहराम, ‘भूत बंगला’ के आगे किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

सुपरस्टार रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' इन दिनों सिनेमाघरों में जलवा बिखेर रही है. यह फिल्म 1 मई को रिलीज की गई है. फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस अपना कब्जा जमा लिया है. वहीं खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' को तगड़ा झटका लगा है. चलिए जानते हैं कि 'राजा शिवाजी' और 'भूत बंगला' ने आज कितने का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड सुपरस्टार रितेश देशमुख के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है. यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों रिलीज की गई है. इस फिल्म में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा एक साथ नजर आए हैं. फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ रुपये का कारोबार बार किया था. वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये छापे थे. भूत बंगला 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. आइए जानते है कि दोनों फिल्मों ने आज कितने का कलेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें: Prime Video पर टॉप 10 में 5 एपिसोड की इस सीरीज ने मारी एंट्री, कहानी ऐसी की सीट छोड़ना होगा मुश्किल

---विज्ञापन---

‘राजा शिवाजी’ ने दूसरे ने कितने का किया कलेक्शन

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है. यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. बता दें कि इस मूवी का डायरेक्शन रितेश देशमुख ने किया है. यह फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में रिलीज किया गया है. फिल्म को रिलीज हुए दो दिनों का समय बीत चुका है. फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ रुपये कमाए थे. ‘राजा शिवाजी’ ने दूसरे दिन यानी आज 8.70 करोड़ रुपये छापे हैं. यह मूवी हिंदी भाषा में 2.97 करोड़ कमाए हैं, तो वहीं मराठी भाषा में यह फिल्म 5.73 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. ‘राजा शिवाजी’ फिल्म में रितेश देशमुख के साथ उनकी पत्नी जेनेलिया संजय दत्त, सलमान खान, विद्या बालन, भाग्यश्री, अभिषेक बच्चन और फरदीन खान जैसे कलाकार नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें: Raja Shivaji Box Office Collection Day 1: रिलीज होते ही ‘राजा शिवाजी’ ने ‘भूत बंगला’ को पछाड़ा, ओपनिंग डे पर छापे इतने नोट

---विज्ञापन---

‘भूत बंगला’ ने 16वें दिन कितने का किया कलेक्शन

वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ की बात करें, तो यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज किया गया था. फिल्म को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने इसका पेड प्रीव्यू रखा था, जिसमें मूवी ने 3.75 करोड़ रुपये छापे थे. हालांकि, फिल्म ने आज यानी 02 मई को 3.64 करोड़ रुपये छापे हैं. यह फिल्म अब तक 136.29 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है. इस मूवी में अक्षय कुमार के साथ राजपाल यादव, परेश रावल, वामिका गब्बी और तब्बू ने अहम रोल प्ले किया है.

First published on: May 02, 2026 10:38 PM

End of Article

About the Author

Shahzad Khan

बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola