Eisha Singh Mother Interview: बिग बॉस 18 में अब फिनाले काफी नजदीक आ गया है। शो को खत्म होने में सिर्फ 2 हफ्तों का समय बचा है। ऐसे में अब कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ उनके घरवालों ने भी कमर कस ली है। फैमिली वीक की शुरुआत हो चुकी है जिसमें ईशा, अविनाश, चाहत की मां घर से अंदर गईं और अपने-अपने फैमिली मेंबर्स को अपनी तरफ से सुझाव देकर आए। इस दौरान अपनी मां को देखकर ईशा सिंह भी जोर-जोर से रोने लगीं। अब ईशा सिंह की किस हरकत पर उनकी मां को बुरा लगा वो उन्होंने एक इंटरव्यू में बताई है।
ईशा की किस हरकत पर मां को आया गुस्सा
टेली मसाला के साथ इंटरव्यू में ईशा सिंह की मां से जब पूछा गया कि ईशा ने हाल ही में अविनाश मिश्रा से कशिश कपूर को लेकर कुछ सवाल पूछ डाले थे, तो इस पर उनका क्या कहना है। इस पर ईशा सिंह की मां ने अविनाश की साइड लेते हुए कहा कि उन्हें खुद बहुत ज्यादा बुरा लगा कि ईशा ने अपने दोस्त अविनाश पर विश्वास नहीं किया और उल्टा उससे सवाल पूछ डाले। ईशा की मां रेखा जी ने कहा कि हमें समझ में ही नहीं आया कि ईशा ने ऐसा क्यों किया। उनकी इस हरकत के बाद हमें बहुत बुरा लगा। ईशा की मां ने ये भी कहा कि वो ईशा से मिलेंगी तो उनसे इस बारे में बात जरूर करेंगी।
ईशा-अविनाश की दोस्ती पर रिएक्शन
इसके अलावा उन्होंने ईशा और अविनाश के बीच की बॉन्डिंग पर भी अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि ईशा और अविनाश की दोस्ती एकदम सच्ची है और अगर ऐसा हुआ कि ईशा को अविनाश के लिए दोस्त से ज्यादा कोई फीलिंग आई तो वो अपनी बेटी के साथ हैं। लेकिन जितना वो अपनी बेटी को जानती हैं ईशा अविनाश के साथ वैसी ही हैं जैसे कि वो बचपन से अपने भाइयों के साथ रही हैं। अविनाश के साथ ईशा दोस्ती निभा रही हैं।
शालीन को बताया ईशा का दोस्त
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
59 mins ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
1 hr agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
2 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
4 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
5 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
6 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
6 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
7 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
15 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines