---विज्ञापन---

Avinash की मां ने इन 3 कंटेस्टेंट को बताया फेक, Chum तो Karanveer की मालिश…

Avinash Mishra Mother on Chum Darang: बिग बॉस 18 में फैमिली वीक के शुरु होते ही अब माहौल और ज्यादा गर्म हो गया है। अविनाश मिश्रा की मां ने अब चुम दरांग को सबसे कमजोर कंटेस्टेंट बताया है।

---विज्ञापन---

Avinash Mishra Mother on Chum Darang:बिग बॉस 18 में सभी कंटेस्टेंट्स के फैमिली मेंबर्स ने घर में एंट्री की। इस दौरान चाहत पांडे और ईशा सिंह की मां काफी एग्रेसिव नजर आए वहीं कुछ घरवाले काफी शांत स्वभाव से बाकी कंटेस्टेट्स के साथ बात करते हुए नजर आए। इसी बीच अब अविनाश मिश्रा ने टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में बिग बॉस 18 के सबसे कमजोर कंटेस्टेंट के नाम पर से पर्दा उठाया है। उनके मुताबिक जिस कंटेस्टेंट का गेम अब तक सबसे कमजोर नजर आ रहा है वो कोई और नहीं बल्कि चुम दरांग है। चुम के बारे में अविनाश की मां ने जो कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।

‘चुम को नहीं होना चाहिए था गेम में’

अविनाश की मां से जब पूछा गया कि उनके मुताबिक घर में ऐसा कौन सा सदस्य है जिसे अब तक घर में नहीं होना चाहिए था, तो इस पर अविनाश की मां ने कहा कि ऐसी तो घर में एक सारा खान थीं जो अब घर से बेघर हो गई हैं और दूसरी चुम दरांग है, जिनका शो में कोई भी वजूद नहीं है।

---विज्ञापन---

चुम दरांग को सबसे कमजोर सदस्य बताते हुए अविनाश की मां ने कहा कि वो सिर्फ यहां तक करणवीर की मालिश करते हुए पहुंची हैं। उसके अलावा चुम दरांग का शो में कोई अस्तित्व नहीं है। उन्हें गेम में इतनी आगे तक भी आना नहीं चाहिए था।

---विज्ञापन---

करणवीर को बताया फेक

वहीं जब अविनाश की मां से पूछा गया कि उन्हें करणवीर का हालिया मूव कैसे लगा, जिसमें उन्होंने अविनाश को दोस्ती वाली टोपी पहनाई। इस पर अविनाश की मां ने कहा कि वो बिल्कुल फेक मूव था। करणवीर जो कुछ भी करते हैं वो बस गेम को ध्यान में रखते हुए करते हैं।

उन्होंने कहा कि करणवीर ने अविनाश के साथ अब तक दुश्मनी की और इससे उन्हें कुछ नहीं मिला। बस इसलिए अब वो अविनाश के लिए अपनी फेक दोस्ती दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा करणवीर और कुछ करना नहीं चाहते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: फैमिली को देख भर आईं आंखें, Eisha Singh की मां ने बताया बेटी का Shalin से क्या रिश्ता?

First published on: Jan 01, 2025 11:41 AM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola