Bigg Boss 18: जैसे-जैसे ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का फिनाले करीब आ रहा है घर में हाईवोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिल रहा है। बीते दिन दिग्विजय राठी घर से बेघर हो गए वो भी श्रुतिका (Shrutika Arjun) की रैंकिंग की वजह से। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें दिखाया जा रहा था कि ईशा सिंह (Eisha Singh) फूट फूटकर रो रही हैं। कहा जा रहा था कि दिग्विजय राठी के बेघर होने की वजह से ईशा रो रही हैं। हालांकि ये बात किसी को हजम नहीं हो रही थी, क्योंकि दोनों की कभी बनती तो थी नहीं तो ऐसे में राठी के लिए रोने का मतलब ही नहीं बनता। लेकिन अब एपिसोड में राज खुला की आखिर ईशा के रोने के पीछे की वजह क्या थी।
ईशा के घड़ियाली आंसू
ईशा सिंह के रोने के आंसू देख लोगों ने ये तक कह दिया था कि ये घड़ियाली आंसू हैं। ऐसा कहना और सोचना लाजमी भी था, क्योंकि वो चाहती ही नहीं थीं कि दिग्विजय राठी घर में रहे। फिर बेघर होने पर रोने का क्या मतलब। दोनों की घर में जरा भी नहीं बनती और अक्सर ईशा-राठी लड़ते हुए ही नजर आते हैँ। लेकिन घर के बाकी सदस्यों को रोते देख ऐसा भी लग रहा था कि क्या पता ईशा का दिल पिघल गया हो।
यह भी पढ़ें: Digvijay Rathee के एलिमिनेशन का दोषी कौन? Shrutika या Bigg Boss?
क्यों रोई थी ईशा सिंह
ईशा सिंह के आंसू निकलने की वजह तो तब सामने आई जब एपिसोड देखा। दरअसल वो दिग्विजय राठी के इविक्शन की वजह से नहीं रो रही थीं। बल्कि इसलिए रो रही थीं कि टाइम गॉड श्रुतिका ने उन्हें रैंकिंग में 10वें नंबर पर रखा। जैसे ही श्रुतिका ने ईशा का नाम लिया और सूखा पत्ता उनके गले में डाला तो वो तुरंत बोलीं थैंक्स, मुझे तो लगा था कि मेरा अभी भी नंबर नहीं आएगा। टास्क के बाद ईशा ने इसी बात पर आंसू बहाए कि उन्होंने श्रुतिका को कभी कुछ नहीं कहा फिर उसने ऐसा क्यों किया।
बॉटम 6 में थी ईशा
श्रुतिका को टाइम गॉड की पावर मिली है, ऐसे में बिग बॉस ने उन्हें राइट दिया कि वो अपने कंटेस्टेंट की उनके काम और कॉन्ट्रीब्यूशन के हिसाब से रैंकिंग करे। ऐसे में श्रुतिका ने कहा सभी को रैंकिंग दी और बॉटम 6 में ईशा सिंह, दिग्विजय राठी, यामिनी मल्होत्रा, इडिन रोज, चाहत पांडेय और कशिश कपूर थे। ऐसे में इविक्शन की गाज गिरी दिग्विजय राठी पर।
यह भी पढ़ें: कैंसर के इलाज के बीच Hina Khan के पोस्ट को देख फैंस खुश, एक्ट्रेस ने क्यों लिखा ‘चलो’
संबंधित खबरें
डबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
39 mins agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 hr ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
3 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
4 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
20 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines