Digvijay Rathee के एलिमिनेशन का दोषी कौन? Shrutika या Bigg Boss?

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में दिग्विजय राठी का इविक्शन इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है। अब सोशल मीडिया पर भी बवाल मचना शुरू हो गया तो ये भी सवाल उठ रहा है कि राठी को बाहर करने में असली दोषी कौन है श्रुतिका या बिग बॉस?

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

विज्ञापन

Bigg Boss 18: दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) का बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर से इविक्शन न सिर्फ खुद राठी के लिए बल्कि होस्ट सलमान खान सहित कंटेस्टेंट के फैंस के लिए भी शॉकिंग था। ऐसा नहीं है कि दिग्विजय का घर में कॉन्ट्रीब्यूशन कम होता था। लेकिन घर के लोगों ने उन्हे इविक्शन टास्क में ये कह कर बाहर किया कि उनका घर में कहीं भी योगदान होता ही नहीं था। वहीं टाइम गॉड बनी श्रुतिका को इस पावर को दिलाने में भी सबसे बड़ा हाथ दिग्विजय राठी का ही था। लेकिन उन्होंने ही दोस्त की पीठ पर खंजर भोंका और उन्हें बॉटम 6 में रख दिया। ऐसे में सवाल ये उठता है कि राठी के इविक्शन के पीछे असली दोषी कौन है, श्रुतिका या बिग बॉस? एक पोस्ट में इस बात का खुलासा हो गया है। आइए जान लेते हैं असली दोषी का नाम…

कौन है राठी के इविक्शन का असली अपराधी

बिग बॉस के फैन पेज #BiggBoss_Tak पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में एक बताया गया है कि राठी का असली दोषी कौन है? पोस्ट में लिखा है- बिग बॉस ने श्रुतिका अर्जुन को दिग्विजय के निष्कासन के लिए बलि का बकरा बनाया और घर को उनके खिलाफ कर दिया। मैं हमेशा से यह कहता रहा हूं – निर्माताओं ने इस निष्कासन की प्लानिंग पहले से ही कर ली थी। वे “अनुचित” रुझानों से बचने और श्रुतिका पर दोष मढ़ने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन

श्रुतिका के कंधे पर रख चलाई बंदूक

ये तो साफ ही दिखाई दे रहा है कि बिग बॉस ने श्रुतिका के कंधे पर बंदूक रखकर चलाई है। पोस्ट में आगे लिखा- यहां तक ​​कि अगर श्रुतिका अपनी रैंकिंग बदल भी ली होती, तो भी वे उसे अपनी कहानी में फिट करने के लिए “भ्रमित” कहते। घर के अंदर छह नामों के मुकाबले प्रतियोगियों ने दिग्विजय को वोट देकर बाहर कर दिया। दिग्विजय के इविक्शन पर श्रुतिका की गलती नहीं थी। इसकी योजना निर्माताओं ने बनाई थी और घर के सदस्यों ने उन्हें वोट दे दिया। श्रुतिका की कोई गलती है ही नहीं।

विज्ञापन

शुरुआत से ही राठी को बाहर करने के लिए बनाए जा रहे थे समीकरण

बिग बॉस 18 के घर में आपने शुरुआत से ही देखा है कि बिग बॉक कई बार बायस्ड हुए हैं। चाहे वो ईशा सिंह के टाइम गॉड बनने वाला टास्क हो या फिर दिग्विजय के इविक्शन वाला टास्क। राठी को तो शुरुआक से ही बिग बॉस ने अपने निशाने पर रखा और कभी उन्हें रजत को लेकर ट्रोल किया तो कभी कशिश के मामले में उन्हें बिना बात के घसीटा। ऐसे में ये तो साफ है कि उन्हें भी लग गया था कि कहीं न कहीं राठी बाकी कंटेस्टेटं पर भारी पड़ रहे हैं। वहीं ये भी हो सकता है कि टीआरपी में उछाल लाने के लिए ये सारा षड़यंत्र रचा गया। पोस्ट में ये भी बताया गया कि बिग बॉस को प्रतियोगियों को परेशान करना बंद करना होगा। उन्होंने ऐसा दिग्विजय के साथ किया और अब वे श्रुतिका को निशाना बना रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ