हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Eetha का टीजर हुआ वायरल, श्रद्धा कपूर के दमदार लुक ने मचाई सनसनी! जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Eetha Teaser Leaked: श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ चर्चाओं में आ गई है. सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ टीजर काफी वायरल हो रहा है. इसमें श्रद्धा कपूर के लुक भी रिवील हो गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

Eetha Teaser Leaked: ‘स्त्री 2’ के बाद श्रद्धा कपूर फिल्मी पर्दे से लंबे समय से गायब हैं. वहीं अब एक बार फिर श्रद्धा कपूर दमदार किरदार से वापसी करने जा रही हैं. एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं. श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ सोशल मीडिया पर लीक हो गया है और एक्ट्रेस का लुक खूब वायरल हो रहा है. ‘ईथा’ के वायरल टीजर में श्रद्धा कपूर ट्रेडिशनल साड़ी लुक में नजर आ रही हैं. श्रद्धा कपूर के फैंस भी उनके इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं.

‘कॉकटेल 2’ के साथ रिलीज हुआ टीजर

श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर ‘कॉकटेल 2’ के साथ सिनेमाघरों में दिखाया गया. वहीं फिल्म का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर ये धड़ल्ले से वायरल हो गया. हर कोई श्रद्धा कपूर के लुक की तारीफ कर रहा है. श्रद्धा कपूर के लुक को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट भी तेज हो गई है. वहीं एक्ट्रेस का ऐसा दमदार रूप देखकर फैंस भी शॉक्ड हो गए. वहीं अब सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर के लुक ने सनसनी मचा दी है.

यह भी पढ़ें: TV TRP Report: ‘गंगा माई की बेटियां’ और ‘वसुधा’ में कांटे की टक्कर, ‘अनुपमा’ को लगा झटका! देखें टॉप 10 शोज की लिस्ट

विज्ञापन

श्रद्धा कपूर के लुक ने जीता दिल

ईथा में श्रद्धा कपूर विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं. फिल्म की पूरी कहानी विठाबाई नारायणगांवकर की लाइफ पर आधारित है. इस फिल्म में प्रेग्नेंसी के बाद उनकी लाइफ के बारे में दिखाया गया है. वहीं वायरल टीजर में श्रद्धा कपूर प्रेग्नेंट विठाबाई के रूप में दिखाई दे रही हैं, जो शो के दौरान बैक स्टेज जाकर बच्चे को जन्म दे रही हैं. वहीं श्रद्धा कपूर विठाबाई के किरदार में पूरी तरह ढलती दिखाई दीं.

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम’ जैसी सस्पेंस-थ्रिलर के हैं फैन? Prime Video पर देखें 2 घंटे 6 मिनट की ये फिल्म, क्लाइमैक्स उड़ा देगा होश

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

बता दें श्रद्धा कपूर के साथ-साथ इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म की कहानी 1950 और 1980 के दशक के बीच की है. फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. श्रद्धा कपूर की ये फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola