'दृश्यम' जैसी सस्पेंस-थ्रिलर के हैं फैन? Prime Video पर देखें 2 घंटे 6 मिनट की ये फिल्म, क्लाइमैक्स उड़ा देगा होश

Prime Video Thriller Movie: अगर आप 'दृश्यम' जैसी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म देखने के शौकीन हैं तो प्राइम वीडियो की 2 घंटे 6 मिनट की फिल्म में आपको कूट-कूटकर थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. इस फिल्म का क्लाइमैक्स आपके होश उड़ा देगा. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

jalsa movie on prime video (6)
1 / 7

विज्ञापन

प्राइम वीडियो की फिल्म

प्राइम वीडियो की फिल्म2 / 7

प्राइम वीडियो की इस थ्रिलर-सस्पेंस फिल्म का नाम 'जलसा' है. साल 2022 में आई इस फिल्म की कहानी में एक एक्सीडेंट की वारदात दिखाई गई है. जिससे 2 परिवार की लाइफ पूरी तरह से बदल जाती है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 7

फिल्म की कहानी एक जानी-मानी पत्रकार माया मेनन के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म के शुरुआत में माया की लाइफ में सब कुछ सही चल रहा होता है. वहीं माया के घर में काम करने वाली रुखसाना माया के बेटे को बहुत प्यार करती है.

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 7

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब एक दिन माया की गाड़ी से एक 18 साल की लड़की का एक्सीडेंट हो जाता है. एक्सीडेंट के बाद माया वहां से भाग जाती है. वहीं आगे पता चलता है कि जिस लड़की का एक्सीडेंट होता है वो माया की नौकरानी रुखसाना की बेटी होती है.

विज्ञापन

एक से बढ़कर थ्रिलर सीन्स

एक से बढ़कर थ्रिलर सीन्स5 / 7

वहीं जैसे ही माया को ये पता चलता है तो वो रुखसाना से सब कुछ छुपाए रखती है. साथ ही वो माया की बेटी आलिया का इलाज एक बड़े अस्पताल में कराती है. माया की असलियत जब रुखसाना को पता चलती है तो पूरी कहानी घूम जाती है.

क्लाइमैक्स में छुपा असली सस्पेंस

क्लाइमैक्स में छुपा असली सस्पेंस6 / 7

'जलसा' फिल्म के क्लाइमैक्स में ही असली सस्पेंस छुपा है. माया के साथ रुखसाना क्या करती है ये जानने आपको ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देखनी होगी. इस फिल्म में 'दृश्यम' जैसे ही थ्रिलर और सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट और आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की स्टारकास्ट और आईएमडीबी रेटिंग7 / 7

फिल्म में माया का किरदार विद्या बालन ने निभाया है. वहीं रुखसाना के किरदार में शेफाली शाह नजर आई हैं. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 6.6 है. वीकेंड पर घर बैठकर देखने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन