TV TRP Report: 'गंगा माई की बेटियां' और 'वसुधा' में कांटे की टक्कर, 'अनुपमा' को लगा झटका! देखें टॉप 10 शोज की लिस्ट
TV TRP Report: टीवी के शोज ऑडियंस के दिलों पर छाए हुए हैं. वहीं हर हफ्ते इन शोज की टीआरपी रिपोर्ट भी सामने आते है, जिसमें पता चलता है कि नंबर 1 पर कौन है. इस हफ्ते की भी टीवी टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है. चलिए जानते हैं इस हफ्ते कौन सा शो पहले नंबर पर है और कौन सा शो 10वें नंबर पर है.

गंगा माई की बेटियां
2 / 11अमनदीप सिद्धू और शुभांगी लटकर का ये शो पिछले कुछ हफ्तों से पहले नंबर पर ही छाया हुआ है. वहीं इस हफ्ते भी ये शो पहले नंबर पर ही अपना कब्जा किए हुए हैं. इस हफ्ते इसकी रेटिंग 1.9 है.
वसुधा
3 / 11प्रिया ठाकुर टीवी की 'वसुधा' बनकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. वहीं एक्ट्रेस का 'वसुधा' शो इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. वहीं इस हफ्ते की रेटिंग की बात की जाए तो इस शो की रेटिंग 1.8 है.
तुम से तुम तक
4 / 11शरद केलकर और निहारिका चौकसे का ये शो भी टीवी पर छाया हुआ है. इस हफ्ते इस शो ने टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर धाक जमाई. वहीं शो की रेटिंग 1.8 है. शो में शरद केलकर और निहारिका चौकसे की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
नागिन 7
5 / 11प्रियंका चाहर चौधरी का ये शो इस हफ्ते की टीवी टीआरपी लिस्ट में ऊपर आ गया है. इस हफ्ते ये शो चौथे नंबर पर छाया हुआ है. इस शो की इस हफ्ते की रेटिंग में भी उछाल देखने को मिला है. इस हफ्ते शो की रेटिंग 1.5 है.
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
6 / 11स्मृति ईरानी का ये शो इस हफ्ते 5वें नंबर पर बना हुआ है. इस हफ्ते शो की रेटिंग में भी गिरावट देखने को मिली है. इस हफ्ते स्मृति ईरानी के इस शो की रेटिंग सिर्फ 1.5 है. बता दें इस शो में स्मृति ईरानी 'तुलसी' का किरदार निभा रही हैं.
अनुपमा
7 / 11रुपाली गांगुली का फेमस शो 'अनुपमा' भी टीवी टीआरपी लिस्ट में नीचे गिर गया है. इस हफ्ते ये शो छठे नंबर पर है. वहीं शो की रेटिंग में भी गिरावट देखने को मिली. इस हफ्ते इस शो की रेटिंग 1.4 है.
लाफ्टर शेफ्स
8 / 11कलर्स का कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' इस हफ्ते 7वें नंबर पर है. इस शो में टीवी के जाने-माने सितारे अपनी कुकिंग से ऑडियंस को इंप्रेस करते नजर आ रहे हैं. वहीं इस शो की इस हफ्ते की रेटिंग 1.4 है.
जगद्धात्री
9 / 11सोनाक्षी बत्रा और फरमान हैदर स्टारर ये शो इस हफ्ते 8वें नंबर पर छाया हुआ है. जी टीवी के इस शो के सीन्स सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं. वहीं इस हफ्ते इस शो की रेटिंग 1.4 है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है
10 / 11स्टार प्लस का फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस हफ्ते टीवी टीआरपी लिस्ट में 9वें नंबर पर है. हालांकि शो के नए सीजन को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं शो की रेटिंग इस हफ्ते 1.3 है.
उड़ने की आशा
11 / 11कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा के इस शो की टीआरपी इस हफ्ते नीचे गिर गई है. इस हफ्ते ये शो 10वें नंबर पर है. वहीं शो की रेटिंग में भी गिरावट देखने को मिली. शो की रेटिंग इस हफ्ते 1.2 ही है.