Dussehra 2025 BOX office Clash: दशहरा और गांधी जयंती के मौके पर इस साल की बहुचर्चित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ को रिलीज किया जाएगा. फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ रुक्मिणी वसंत लीड रोल में हैं. इसमें गुलशन देवैया का भी अहम रोल है. मूवी की रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है, जो कि 2 अक्टूबर को खत्म होने वाला है. ऐसे में इस खास मौके पर यही एक फिल्म नहीं रिलीज हो रही है बल्कि 3 और फिल्में आ रही हैं, जिसकी वजह से बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश देखने के लिए मिलने वाला है. चलिए बताते हैं इस दशहरा सिनेमाघरों में कौन-कौन सी फिल्में थिएटर्स में दस्तक दे रही हैं.
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
2 अक्टूबर, गांधी जयंती और दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म भी रिलीज हो रही है, जिसका टाइटल ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ है. ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म से भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का गाना ‘पनवाड़ी’ काफी हिट रही. फिल्म की रिलीज से पहले ही इस गाने ने सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक पर अपनी धाक जमा ली. इसका निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Dussehra 2025: 6 फिल्में, 2 हिट और 4 फ्लॉप, जानिए कैसा रहा दशहरा पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
वड़ापाव
इसके साथ ही 2 अक्टूबर को एक मराठी फिल्म भी रिलीज हो रही है, जिसमें प्रसाद ओक, सविता प्रभुणे, अभिनव बेर्डे, गौरी नलावडे और रसिका वेंगुर्लेकर जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आने वाले हैं. ये प्रसाद ओक की 100वीं फिल्म है.
निक्का जैलदार 4
वहीं, इस लिस्ट में पंजाबी कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘निक्का जैलदार 4’ भी शामिल है. इसके जरिए एमी विर्क और सोनम बाजवा स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. इसका निर्देशन सिमरजीत सिंह ने किया है. मूवी में निर्मल ऋषि, निशा बानो और सुखी चहल जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं.
यह भी पढ़ें: Avika Gor Wedding Photos: ‘बालिका से वधू तक…’, मिलिंद चंदवानी की दुल्हनिया बनीं अविका गौर, सामने आई पहली फोटो
दशहरा पर होगा 2025 का महाक्लैश
2025 में दशहरा के मौके पर महाक्लैश देखने के लिए मिलने वाला है. हालांकि, फिल्मों का बॉक्स ऑफिस क्लैश आज कोई नया नहीं है. इससे पहले भी कई बार फिल्मों का टकराव देखने के लिए मिलता रहा है. लेकिन, ये क्लैश थोड़ा एक्साइटमेंट वाला है. फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में इसे लेकर काफी बज बना हुआ है. अब देखना ये होगा कि इन चारों फिल्मों में से कौन सी फिल्म इस त्योहार का फायदा उठा पाती है. हालांकि, सभी को ‘कांतारा चैप्टर 1’ से काफी उम्मीदें हैं. देखना दिलचस्प होगा कि बाजी कौन मारता है.
यह भी पढ़ें: Dussehra 2025: बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों में हुआ रावण दहन, हर एक कहानी में दिखेगी रामलीला की झलक
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
7 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
7 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
8 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
9 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
9 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
10 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines