हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 20 में पहुंची 'दृश्यम 3' की टीम, अजय देवगन-जयदीप अहलावत भी हुए 'रॉकस्टार' काजी तौकीर के फैन

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में ‘दृश्यम 3’ की टीम पहुंची हैं. सोशल मीडिया पर शो का लेटेस्ट प्रोमो काफी वायरल हो रहा है. प्रोमो में देखने को मिला अजय देवगन और जयदीप अहलावत काजी तौकीर के फैन हो गए.

विज्ञापन
'बिग बॉस 20' में पहुंचे 'दृश्यम 3' के सितारे (Pic Credit- Instagram)

Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में कंटेस्टेंट्स के गेम को काफी पसंद किया जा रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई. इस दौरान शो के होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के गेम के बारे में बात की. कुछ कंटेस्टेंट्स के गेम की तारीफ की गई तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स को गेम स्ट्रॉन्ग करने की सलाह दी गई. वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है. इसमें अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम 3’ की स्टारकास्ट शो में नजर आई. अजय देवगन और जयदीप अहलावत सलमान खान के साथ स्टेज पर मस्ती करते नजर आए. इसके साथ ही ‘दृश्यम 3’ की टीम ‘रॉकस्टार’ काजी तौकीर की फैन हो गई.

‘बिग बॉस 20’ में पहुंचे ‘दृश्यम 3’ के सितारे

‘बिग बॉस 20’ के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है. इसमें सलमान खान ने ‘दृश्यम 3’ की टीम को स्टेज पर इनवाइट किया. अजय देवगन और जयदीप अहलावत ने शो में आकर कंटेस्टेंट्स को उनके गेम के बारे में बताया. साथ ही कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती भी की. वहीं इस दौरान अजय देवगन और जयदीप अहलावत भी काजी तौकीर के फैन हो गए. मजाक-मस्ती करते हुए इन दोनों सितारों ने काजी तौकीर को उनके फेमस डांस स्टेप ‘आई एम अ रॉक्स्टार बेबी’ करने को कहा. दरअसल काजी तौकीर का ये डायलॉग और इस डायलॉग पर उनका सिग्नेचर स्टेप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके दीवाने अजय देवगन और जयदीप अहलावत भी हो गए.

यह भी पढ़ें: ‘बिग बॉस 20’ से यंग डीएसए या ईशा रिखी… किसका कटेगा पत्ता? घर से बेघर होने वाले कंटेस्टेंट का नाम हुआ रिवील

विज्ञापन

काजी तौकीर संग किया डांस स्टेप

वहीं जब काजी तौकीर ने अपने सिग्नेचर स्टेप को किया तो अजय देवगन ने जयदीप अहलावत को भी इस स्टेप को करने के लिए कहा. काजी तौकीर के साथ जयदीप अहलावत भी इस सिग्नेचर स्टेप को फैंस के सामने करते नजर आए. अब सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस 20’ का ये लेटेस्ट प्रोमो काफी वायरल हो रहा है. काजी तौकीर और जयदीप अहलावत का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. ‘दृश्यम 3’ की टीम और ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स की मस्ती आज यानी 28 सितंबर के एपिसोड में देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान ने रीति तिवारी की लगाई क्लास, आसिफ को भी सुनाई खरी-खोटी

विज्ञापन

कौन-कौन हैं नॉमिनेट?

बता दें लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने रीति तिवारी के बिहेवियर के बारे में बात करते हुए उनकी क्लास लगाई और उन्हें अपने बिहेवियर को सुधारने की भी सलाह दी. वहीं रीति तिवारी ने शो के होस्ट सलमान खान के साथ-साथ घर के कंटेस्टेंट्स से भी अपने बिहेवियर के लिए माफी मांगी. इसके साथ ही बता दें अपकमिंग एपिसोड में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स ईशा रिखी और यंग डीएसए में से किसी एक कंटेस्टेंट का पत्ता कटता नजर आएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार अपकमिंग एपिसोड में ईशा रिखी एविक्ट हो सकती हैं. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola