'बिग बॉस 20' से यंग डीएसए या ईशा रिखी… किसका कटेगा पत्ता? घर से बेघर होने वाले कंटेस्टेंट का नाम हुआ रिवील
Bigg Boss 20 Eviction: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ चर्चाओं में बना हुआ है. शो के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से एविक्ट होने वाले कंटेस्टेंट का नाम भी रिवील हो गया है. चलिए जानते हैं किस कंटेस्टेंट का पत्ता घर से साफ हो गया है.
'बिग बॉस 20' से कटेगा एक कंटेस्टेंट का पत्ता (Pic Credit- Instagram)
विज्ञापन
Bigg Boss 20 Eviction: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी कंटेस्टेंट्स के खूब चर्चे हो रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई. रीति तिवारी के बिहेवियर पर भी सलमान खान ने टिप्पणी करते हुए उन्हें खूब खरी-खरी सुनाई. हालांकि बाद में रीति तिवारी को कंटेस्टेंट्स और सलमान खान से माफी भी मांगनी पड़ी. सोशल मीडिया पर फैंस इस वीकेंड का वार को काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं अपकमिंग एपिसोड में शो से किसी एक नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट का पत्ता कटने जा रहा है. एविक्ट कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ गया है. चलिए आपको भी बताते हैं अपकमिंग एपिसोड में किस कंटेस्टेंट का पत्ता कटने जा रहा है.
‘बिग बॉस 20’ में कौन होगा एविक्ट?
‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में यंग डीएसए और ईशा रिखी में से किसी एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो जाएगा. दरअसल इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए ये 2 कंटेस्टेंट्स ही नॉमिनेटेड हैं. वहीं इनमें से एविक्ट होने वाले एक कंटेस्टेंट का नाम भी रिवील हो चुका है. ‘बिग बॉस 20’ के फैन पेज ‘डिजिटल न्यूज हब’ के मुताबिक इस वीकेंड ईशा रिखी घर से एविक्ट होने जा रही हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स ने अभी तक इस बात का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उनके गेम को देखते हुए शो से वो ही एविक्ट हो सकती हैं.
दरअसल ईशा रिखी ने जब से ‘बिग बॉस 20’ के घर में एंट्री ली है, तभी से वो दिखाई नहीं दे रही हैं. शो में बाकी कंटेस्टेंट्स के मुकाबले ईशा रिखी का कॉन्ट्रिब्यूशन सबसे कम है. ये ही वजह है कि इस हफ्ते ईशा रिखी को कंटेस्टेंट्स ने नॉमिनेट भी कर दिया. वहीं घर में हुए एक टास्क के दौरान ईशा रिखी की एक लाइफलाइन भी चली गई है. अब ये तो तय है कि ईशा रिखी घर से बेघर होने जा रही हैं. हालांकि अभी तक शो में इस बात का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन अपकमिंग एपिसोड में ईशा रिखी के एलिमिनेशन का ऐलान सलमान खान करते नजर आएंगे.
बता दें लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने रीति तिवारी के बिहेवियर पर उंगली उठाई. दरअसल इस हफ्ते रीति तिवारी ने काजी तौकीर और उदीति सिंह को काफी बुरा-भला कहा. जिसके बाद सलमान खान ने वीकेंड का वार में रीति तिवारी की जमकर क्लास लगाई. हालांकि रीति तिवारी को बाद में अपनी गलती का पछतावा हुआ और उन्होंने सलमान खान के साथ-साथ सभी कंटेस्टेंट्स से अपने बुरे बिहेवियर की वजह से माफी भी मांगी. वहीं सलमान खान ने भी उन्हें इस तरह के बिहेवियर को ना दोहराने की बात कही.