हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'बर्बाद ना करें…', Drishyam 3 की रिलीज से कुछ घंटे पहले मेकर्स ने ऑडियंस से क्या की अपील? पोस्ट वायरल

Drishyam 3: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने ऑडियंस से खास अपील की है. सोशल मीडिया पर मेकर्स की पोस्ट काफी वायरल हो रही है. चलिए जानते हैं मेकर्स ने क्या कुछ कहा?

विज्ञापन

Drishyam 3: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में आज यानी 21 मई को दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. मेकर्स ने जब से फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था, तभी से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं अब रिलीज से पहले मेकर्स ने ऑडियंस से खास अपील की है. सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी वायरल भी हो रही है. चलिए आपको भी बताते हैं ‘दृश्यम 3’ के मेकर्स ने ऑडियंस से क्या अपील की है?

ऑडियंस से की खास अपील

दरअसल जब भी नई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं तो ऑडियंस फिल्म से जुड़े कुछ सीन्स की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर कर देते हैं. जिससे बाकी ऑडियंस का मजा भी किरकिरा हो जाता है और उन्हें फिल्म देखने से पहले ही सस्पेंस पता चल जाता है. इसे देखते हुए मेकर्स ने ऑडियंस के लिए एक खास पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट के जरिए मेकर्स ने ऑडियंस से स्पॉलर ना देने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: ‘पति पत्नी और वो दो’ या ‘करुप्पु’… छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने जमाई धाक? देखें अब तक का कलेक्शन

विज्ञापन

क्या बोले मेकर्स?

‘दृश्यम 3’ के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘स्पॉइलर को No कहें. मोमेंट को बर्बाद न करें. दूसरों को भी कहानी का मजा लेने दें.’ मेकर्स ने जिस पोस्ट को शेयर किया है, उसमें मोहनलाल भी पोस्टर में दिखाई दे रहे हैं. इसमें वो हाथ दिखाते हुए लोगों से स्पॉलर ना देने का एक्शन करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर अब ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है और फैंस भी इस पोस्ट को रीशेयर कर रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि फिल्म देखने के बाद स्पॉलर ना दें.

यह भी पढ़ें: Netflix पर टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल हैं ये धांसू फिल्में और सीरीज, रोमांस-सस्पेंस और खौफ का मिलेगा परफेक्ट कॉम्बो, देखें लिस्ट

विज्ञापन

फैंस को बेसब्री से था फिल्म का इंतजार

बता दें मोहनलाल की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. साल 2021 में आई ‘दृश्यम 2’ ने फैंस का दिल जीत लिया था, जिसके बाद से ही हर किसी को ‘दृश्यम 3’ का इंतजार था. ‘दृश्यम’ की सीरीज को बॉलीवुड ने भी कॉपी किया है और बॉलीवुड में मोहनलाल के किरदार को अजय देवगन निभाते नजर आए. वहीं अब बॉलीवुड में भी ‘दृश्यम 3’ बन रही है, लेकिन इस फिल्म की कहानी मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ से बिल्कुल अलग होने वाली है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola