हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए फोन पर कैसे ले सकेंगे इस फिल्म का मजा

Drishyam 3 OTT Release Date: अजय देवगन की दृश्यम 3 द कनक्लूजन जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. यहां जानिए फोन में किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप दृश्यम 3 देख सकेंगे.

विज्ञापन
किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे दृश्यम 3 द कनक्लूजन? Image Credits - IMDb

Drishyam 3 OTT Release: दृश्यम 3 द कनक्लूजन 2 अक्टूबर के दिन थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है जिसके बाद से ही दर्शकों को फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है. अब दर्शकों का यह इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि जल्द ही दृश्यम 3 ओटीटी प्लेफॉर्म पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स (Netflix) ने खरीद लिए हैं जिसके बाद इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. इससे पहले दृश्यम 1 और दृश्यम 2 को एमोजॉन प्राइम पर रिलीज किया गया था.

यह भी पढ़ें –  Udta Teer Review: याददाश्त खोने से शुरू हुआ खेल, आयुष्मान की कॉमेडी और सस्पेंस ने बांधा समां, पढ़िए उड़ता तीर फिल्म रिव्यू

OTT पर कब रिलीज होगी दृश्यम 3

दृष्यम 3 सुपरहिट साबित हुई और अब भी सिनेमाघरों में चल रही है. जब सिनेमाघर से फिल्म उठती है तो उसके बाद ही उसे ओटीटी पर रिलीज किया जाता है. वहीं, फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का स्टैंडर्ड समय 6 से 8 हफ्तों का है. ऐसे में मिड से लेट नवंबर यानी 15 से 30 नवंबर के बीच दृश्यम 3 नेटफ्लिक्स पर आ सकती है, हालांकि फिल्म की ओटीटी रिलीज की अभी सटीक तारीख बताई नहीं गई है.

विज्ञापन

दृश्यम 3 में कहां पहुंची सैम की कहानी

दृश्यम 1 के बाद से ही विजय सालगांवकर सैम की आकस्मिक मृत्यु के आरोप से खुद को और अपने परिवार को बचाने की जद्दोजहद में लगा रहता है. ऐसे में दृश्यम 3 में भी इसी कहानी को आगे बढ़ाया गया है. पहली 2 फिल्मों में जो अनसुलझे राज या घटनाएं थीं उन्हें इस आखिरी भाग में सुलझाया गया है, उनके जवाब दिए गए हैं. हालांकि, निर्माताओं ने आखिरी भाग के प्रमुख घटनाक्रम को गुप्त रखा है और आखिर तक सस्पेंस बनाए रखा है.

विज्ञापन

अभिषेक पाठक ने फिल्म के डायरेक्टर के रूप में वापसी की है और आमिल कीयान खान और परवेजद शेख के साथ पटकथा पर काम किया है. फिल्म में अजय देवगन विजय की भूमिका में हैं और उनके साथ ही श्रिया सरन, तब्बू, रजत कपूर, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.

यह भी पढ़ें – Pehla Pyaar Doosri Baar Review: पहली मोहब्बत, दोस्ती और मजेदार पंचलाइन का तड़का, कैसी है लव रंजन की नई फिल्म?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola