Drishyam 3: अजय देवगन की हिट फ्रेंचाइजी की फिल्म पर अपडेट, डायरेक्टर ने बता दिया सच

Drishyam 3 Latest Update: ‘दृश्यम 3’ को लेकर पिछले काफी समय से खबरें आ रही थीं कि फ्रेंचाइसजी का तीसरा पार्ट भी अब आने वाला है। इस पर डायरेक्टर ने अब चुप्पी तोड़ दी है।

Drishyam 3 Latest Update

Drishyam 3 Latest Update

विज्ञापन

Drishyam 3 Latest Update: दृश्यम 3 को लेकर चल रही चर्चाओं पर हाल ही में निर्देशक जीतू जोसेफ ने बड़ा बयान दिया है। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द होने वाली है। लेकिन जीतू जोसेफ ने अब फिल्म को लेकर बड़ा बयान दे दिया है।

Advertisment

फिलहाल नहीं आ रही फिल्म ‘दृश्यम 3’

पिछले काफी वक्त से अजय देवगन की हिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट की खबरें आ रही थीं। अब फिल्म के डायरेक्टर ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट अभी तैयार नहीं हुई है और फिलहाल ना ही इसकी कोई नई घोषणा की गई है।

मनोरमा को दिए गए एक इंटरव्यू में जीतू ने कहा कि ‘दृश्यम 3 की स्क्रिप्ट अभी भी लिखी जा रही है। जो खबरें फैल रही हैं, वो गलत हैं। हमें इसके बारे में अभी कुछ भी आधिकारिक तौर पर बताने की जरूरत नहीं है।’ ये बयान उन फैंस के लिए एक बड़ा झटका है, जो लंबे समय से फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

दृश्यम फ्रेंचाइजी का सफर

2013 में आई पहली फिल्म ‘दृश्यम’ ने मलयालम सिनेमा में कमाल कर दिया। इस फिल्म की कहानी एक साधारण परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी में एक रात भूचाल लेकर आती है। इसके बाद इस फिल्म ने अलग-अलग भाषाओं में रीमेक का सफर तय किया। कन्नड़, तेलुगु, तमिल और हिंदी में इसे दर्शकों ने खूब सराहा। साल 2017 में इसे सिंहला और 2019 में मंदारिन में भी रूपांतरित किया गया, जिससे इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई।

‘दृश्यम 2’ को भी मिली सफलता

साल 2021 में ‘दृश्यम 2’ का मलयालम वर्जन अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ। इसे थिएटर में रिलीज नहीं किया गया, जिससे कुछ दर्शकों में निराशा थी। लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने समीक्षकों और दर्शकों से शानदार रिएक्शन्स हासिल किए। हिंदी वर्जन को बाद में थिएटर में रिलीज किया गया, जिसने दर्शकों का ध्यान फिर से अपनी ओर खींचा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ