Stree 2 से Sarfira तक, इस वीकेंड Netflix-Hotstar पर आएगी फिल्मों-सीरीज की आंधी

OTT Release This Week: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस वीकेंड अगर आप नई फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए ये एक परफेक्ट टाइम है ब्लॉक बस्टर फिल्मों को एन्जॉय करने का।

OTT Release This Week

OTT Release This Week

OTT Release This Week: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्में और सीरीज की बौछार होने जा रही है। इस हफ्ते श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘स्त्री 2’ से लेकर अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ और ‘सरफिरा’ जैसी रोमांचक फिल्मों तक, चलिए नजर डालते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों पर।

‘आउटर बैंक्‍स सीजन 4’

आउटर बैंक्‍स सीजन 4 एक ऐसी वेब सीरीज है, जिसका चौथा सीजन दर्शकों के लिए लाया गया है। ये कहानी उत्तरी कैरोलिना के आउटर बैंक्स में स्थित एक तटीय समुदाय की है, जिसमें चेस स्टोक्स, मैडलिन क्लाइन, मैडिसन बेली, और जोनाथन डेविस जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ये सीरीज 10 अक्टूबर को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।

‘जिंदगीनामा’ 

सोनी लिव अपनी नई एंथोलॉजी सीरीज ‘जिंदगीनामा’ लेकर आ रहा है, जिसमें जागरूकता, उम्मीद, बदलाव और ताकत की छह अनोखी कहानियां दिखाई जाएंगी। इस सीरीज में मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों पर खुलकर चर्चा की गई है। अलग-अलग कहानियों में अलग-अलग किरदार मुश्किलों का सामना करते हुए नजर आएंगे और ये देखना दिलचस्प होगा कि वो अपनी बीमारियों का सामना कैसे करते है। इस सीरीज में श्रेयस तलपड़े और प्राजक्ता कोली समेत कई एक्टर्स शामिल हैं।

‘स्त्री 2’ 

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ एक हॉरर-कॉमेडी है, जो साल साल 2018 में आई ‘स्त्री’ का सीक्वल है। इस फिल्म में एक बार फिर चंदेरी गांव में सरकटे के आतंक की कहानी दिखाई गई है, जो महिलाओं को निशाना बनाता है। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है और ये 11 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। फिल्म ने सिनेमाघरों में करीब 594.6 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जिससे ये साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है।

‘खेल खेल में’

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘खेल खेल में’ भी इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक दे रही है। ये फिल्म एक सिचुएशन डार्क कॉमेडी है जिसमें अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर, तापसी पन्नू और फरदीन खान जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। मुदस्‍सर अजीज के निर्देशन में बनी ये फिल्म 10 अक्टूबर से Netflix पर स्ट्रीम होगी।

‘सरफिरा’ 

अक्षय कुमार की एक और फिल्म ‘सरफिरा’ भी इस हफ्ते स्ट्रीम होने जा रही है। ये फिल्म सूर्या की नेशनल अवॉर्ड विजेता ‘सोरााई पोटरु’ का हिंदी रीमेक है। फिल्म की कहानी एक युवा लड़के की है, जो निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का सपना देखता है। ‘सरफिरा’ 11 अक्टूबर से डिजनी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी।

‘वाजहाई’ 

इस हफ्ते की बाकी रिलीज हो रही फिल्मों में तमिल फिल्म ‘वाजहाई’ का नाम शामिल है। ‘वाजहाई’ एक ऐसी कहानी है जो केले के बागान में काम करने वाले श्रमिकों की मुश्किलों को दिखाती है। ये फिल्म 11 अक्टूबर से डिजनी+हॉटस्टार  पर स्ट्रीम होगी।

‘रात जवान है’

‘रात जवान है’ एक कॉमेडी ड्रामा सीरीज है, जिसमें तीन दोस्त नए माता-पिता बनते हैं। ये सीरीज 11 अक्टूबर से सोनी लिव पर उपलब्ध होगी। इस सीरीज में बरुण सोबती, अंजली आनंद और प्रिया बापट जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ