---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर मोहनलाल की Drishyam 3 का भौकाल! 9 दिनों में 200 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. ये ही वजह है कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

---विज्ञापन---

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर फिल्म का सोशल मीडिया पर भी अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. हर कोई फिल्म की जमकर तारीफ कर रहा है. वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का भौकाल देखने को मिल रहा है. मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर 9 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए जानते हैं अब तक फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है?

‘दृश्यम 3’ ने 9वें दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.30 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 34.8% रही. वहीं 9वें दिन फिल्म के शोज 2,524 रहे. कन्नड़ भाषा में फिल्म ने 5 लाख, मलयालम में 4 करोड़, तमिल में 10 लाख और तेलुगु में 15 लाख का कलेक्शन किया है. वहीं इस फिल्म को भारत से बाहर भी ऑडियंस काफी पसंद कर रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8: कछुए से भी धीरे रेंग रही अनन्या पांडे की फिल्म, क्या निकाल पाएगी अपना बजट?

‘दृश्यम 3’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

भारत में फिल्म ने 9 दिनों में 86.25 करोड़ की दमदार कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 100.08 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 9 दिनों में 209.08 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर ली है. भारत के साथ-साथ ये फिल्म विदेशों के बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है. ये ही वजह है कि इस फिल्म का क्रेज भी ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 1990 से 1999 तक की वो 10 फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस को बना दिया था नोट छापने की मशीन, देखें पूरी लिस्ट

विदेशों में भी हो रहे चर्चे

मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ का ऑडियंस को काफी लंबे समय से इंतजार था. जब मेकर्स ने इस फिल्म के पोस्टर को रिलीज किया था, तभी से फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे. इससे पहले ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ को भी ऑडियंस ने इतना ही प्यार दिया, तभी मेकर्स ने इस फिल्म के तीसरे पार्ट को रिलीज किया है. बता दें इस फिल्म को सिनेमाघरों के बाद आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर भी देख सकते हैं. हालांकि अभी फिल्म की ओटीटी रिलीज की घोषणा नहीं की गई है.

First published on: May 30, 2026 06:28 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola