Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन और जयदीप अहलावत स्टारर ‘दृश्यम 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म करोड़ों की कमाई कर रही है. फिल्म ने अभी तक 300 करोड़ पार कर लिए हैं. वहीं 5वें दिन भी फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही मिल रहा है. फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग तक को खूब पसंद किया जा रहा है. अपकमिंग वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलेगा. चलिए आपको भी बताते हैं अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
‘दृश्यम 3’ ने 5वें दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 19 करोड़ की कमाई की है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 24% है. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 16,075 रहे. हालांकि चौथे दिन के मुकाबले फिल्म ने 5वें दिन कम कलेक्शन किया. चौथे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ की कमाई की थी. वहीं अब फिल्म ने महज 19 करोड़ का ही कलेक्शन किया. चौथे दिन के मुकाबले 5वें दिन फिल्म की कमाई में 2 करोड़ की गिरावट देखने को मिली.
यह भी पढ़ें: 8 एपिसोड्स, जबरदस्त ट्विस्ट और मजेदार कहानी! Prime Video पर ‘दृश्यम 2’ से आगे निकली ये सीरीज
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वहीं ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों में भारत में 216.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 259.80 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 341.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अपकमिंग वीकेंड पर ये आंकड़ा और भी बढ़ता दिखाई देगा. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर ऑडियंस में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. ये ही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही है. इसके साथ ही फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है.
यह भी पढ़ें: वीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, चौथे दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई; जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ इस बार जयदीप अहलावत भी हैं. दोनों की जोड़ी ने फिल्म में चार चांद लगा दिए. अजय देवगन और जयदीप अहलावत की एक्टिंग पर फैंस फिदा हो गए हैं. वहीं इन दोनों सितारों के साथ-साथ फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, मृणाल जाधव, इशिता दत्ता और रजत कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं. इसके साथ ही फिल्म में कुछ नए सितारों की भी एंट्री देखने को मिली है. इनमें जयदीप अहलावत के साथ सौरभ शुक्ला और प्रकाश राज भी शामिल हैं. नए किरदारों और पुराने किरदारों की जुगलबंदी फैंस को खूब पसंद भी आई.
संबंधित खबरें
'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
1 hr agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
2 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
3 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
4 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
4 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
5 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
22 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
1 day agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines