हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'बुलेट ट्रेन' की रफ्तार से दौड़ रही 'दृश्यम 3', मोहनलाल की फिल्म ने रचा इतिहास, देखें कलेक्शन

Mohanlal Drishyam 3 Sunday Collection:मोहनलाल की दृश्यम 3 रिलीज होते ही फिल्म को काफी सरहाना मिल रही है. चौथे दिन फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है, जिसने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. वर्ल्डवाइड कलेक्शन जानकर हैरान हो जाएंगे.

विज्ञापन
drishyam 3 box office collection day 4

Drishyam 3 Total Worldwide Gross Collection: मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की. वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने रिकॉर्ड कायम किए हैं. इसका कलेक्शन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. आइए जानते हैं कि अब तक फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है.

यह भी पढ़ें: Karuppu vs Drishyam 3 Box Office: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ और सूर्या की ‘करुप्पू’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, जानें किसने कमाए ज्यादा पैसे

दृश्यम 3 का चौथे का दिन का कलेक्शन

मोहनलाल की दृश्यम 3 ने चौथे दिन यानी कल रविवार को 13.95 करोड़ रुपए की कमाई की है. इससे पहले तीसरे दिन 13.70 करोड़, तो दूसरे दिन 11.05 करोड़ कमाए थे. लेकिन ओपनिंग डे में फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाया. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 15.85 करोड़ रुपए कमाए.

विज्ञापन

दृश्यम 3 का कुल कलेक्शन

अगर दृश्यम 3 के कुल कलेक्शन की बात करें तो 4 दिनों में फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन 52.44 करोड़ का किया है, जिससे इसने घरेलू बाजार में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 141.34 करोड़ वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

यह भी पढ़ें: Netflix पर रिलीज होते ही नंबर-1 की रेस में शामिल हुई ये क्राइम-थ्रिलर सीरीज, हर एपिसोड में

विज्ञापन

दृश्यम 3 ने तोड़े रिकॉर्ड्स

दृश्यम 3 ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े, जैसे कि मलयालम सिनेमा के इतिहास में यह ‘दृश्यम’ सीरीज की अब तक की सबसे बड़ी और तेज कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसके अलावा रविवार को केवल मलयालम वर्जन ने भारत में ₹4.25 करोड़ का कलेक्शन किया, जहां सिनेमाघरों में सुबह के शोज से ही 70% तक की भारी ऑक्युपेन्सी (दर्शक संख्या) देखी गई.

यह भी पढ़ें: मैं बहुत भुलक्कड़ हूं…’ Ram Charan ने जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर कहने पर मांगी माफी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola