हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

वीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, चौथे दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई; जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

विज्ञापन
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Pic Credit- IMDb)

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं और अभी भी फिल्म करोड़ों की कमाई कर रही है. वीकेंड के बाद भी फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. अजय देवगन और जयदीप अहलावत की जोड़ी को फिल्म में खूब पसंद किया जा रहा है. ये ही वजह है कि फैंस के बीच इस फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है. वीकेंड के बाद भी फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ये साबित कर दिया है कि लोगों को फिल्म की कहानी काफी पसंद आ रही है. चलिए आपको भी बताते हैं ‘दृश्यम 3’ ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

‘दृश्यम 3’ ने चौथे दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘दृश्यम 3’ ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 25% रही. वहीं शोज की बात करें तो चौथे दिन फिल्म के शोज 16,274 रहे. हालांकि तीसरे दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. तीसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 61 करोड़ की कमाई की थी. इसके साथ ही ओपनिंग डे की कमाई की बात करें तो ओपनिंग डे पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ की कमाई की थी.

यह भी पढ़ें: Netflix पर 2 महीने से छाई 6 एपिसोड्स की सीरीज, टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट से नहीं हो रही टस से मस

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘दृश्यम 3’ ने महज 4 दिनों में भारत में अब तक 197.50 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 237 करोड़ रहा. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 303 करोड़ की कमाई कर ली है. सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. अजय देवगन के साथ-साथ पूरी स्टारकास्ट ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया है. अजय देवगन और जयदीप अहलावत की जोड़ी ने ऑडियंस के दिल में एक बार फिर अपनी जगह बना ली है.

यह भी पढ़ें: Drishyam Box Office Collection: 3 दिनों में ‘दृश्यम 3’ ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में अजय देवगन और जयदीप अहलावत के साथ-साथ और भी सितारे हैं जो ऑडियंस का दिल जीत रहे हैं. इनमें तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और रजत कपूर भी लीड रोल में हैं. वहीं इन सितारों के साथ-साथ फिल्म में नए सितारे भी नजर आए. इनमें जयदीप अहलावत के साथ सौरभ शुक्ला और प्रकाश राज का नाम भी शामिल है. इन नए सितारों और पुराने सितारों की जुगलबंदी ने फिल्म में चार चांद लगा दिए. अब देखना दिलचस्प है कि अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म क्या कमाल दिखाने जा रही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola