हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Drishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई

Drishyam The Conclusion Box Office Collection: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. फिल्म ने 2 दिनों में करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

विज्ञापन
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Pic Credit- Instagram)

Drishyam The Conclusion Box Office Collection: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2 दिनों में 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. मेकर्स ने जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, तभी से फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था. वहीं अब जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है तो फिल्म की कहानी पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं. हालांकि ओपनिंग डे के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने महज 2 दिनों में 100 करोड़ पार कर लिए हैं. चलिए जानते हैं वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 53.50 करोड़ की कमाई की है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 48.1% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज दूसरे दिन 16,868 रहे. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 62 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था, लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 8.5 करोड़ की गिरावट देखने को मिली. इसके बाद भी फिल्म ने डबल डिजिट में बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: OTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘दृश्यम 3’ ने महज 2 दिनों में भारत में अब तक 115.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 138.60 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 177.10 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है, ये ही वजह है कि फिल्म को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. 2 दिनों में ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद ये तो तय हो गया है कि फैंस इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

अजय देवगन के साथ-साथ इस बार फिल्म में जयदीप अहलावत भी नजर आ रहे हैं. जयदीप अहलावत और अजय देवगन की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं इन दोनों सितारों के साथ-साथ श्रिया सरन, तब्बू, मृणाल जाधव, प्रकाश राज, इशिता दत्ता, रजत कपूर और सौरभ शुक्ला भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. इसके साथ ही ये ‘दृश्यम’ का आखिरी पार्ट है, इसके बाद ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का कोई पार्ट रिलीज नहीं किया जाएगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola