हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Drishyam 3 Box Office collection Day 12: बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' की धीमी पड़ी रफ्तार, 12वें दिन किया इतने का कलेक्शन

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ इन दिनों सिनेमाघरों में देखी जा रही है. मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है. यह मूवी 21 मई को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने कितने का कारोबार किया है. दरअसल, आज हम आपको ‘दृश्यम 3’ के कुल कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
Drishyam 3 ने 12वें दिन कितने का किया कलेक्शन

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर गदर मचा रही है. इस फिल्म को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. यह फिल्म ‘दृश्यम फ्रेंचाइजी’ की तीसरी किस्त है. इस मूवी की पहली किस्त साल 2013 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म की कहानी ऐसी जगह पर खत्म हुई थी कि दर्शकों ने फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार किया था. फिल्म का सीक्वल 8 साल के लंबे इंतजार के बाद रिलीज किया गया था. ‘दृश्यम ‘2 साल 2021 में रिलीज की गई थी. लेकिन इस मूवी को इतने बेहतरीन तरीके से प्लान किया था कि मूवी दर्शकों को तीसरा पार्ट देखने पर मजबूर करती है. हालांकि, अब फिल्म का तीसरा पार्ट 21 मई को थिएटर्स में रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें: रात में अकेले न देखें Netflix की ये 5 भूतिया फिल्में, क्लाइमेक्स देख कांप उठेगी आत्मा

कब रिलीज हुई थी ‘दृश्यम 3’?

 ‘दृश्यम 3’ एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी है, जो इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. सैकनिल्क के अनुसार मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर 15.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ को पहले वीकेंड का शानदार फायदा मिला था और मूवी पहले शनिवार को 13.70 करोड़ रुपये, तो वहीं रविवार 13. 85 करोड़ रुपये छापे थे. बता दें कि फिल्म ने पहले हफ्ते में 81.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. आपको बता दें कि मूवी को रिलीज हुए आज यानी 1 जून 2026 को 12 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने 12वें दिन 2.20 करोड़ रुपये छापे हैं. ‘दृश्यम 3’ ने अब तक कुल 98.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: हाथ में अंगूठी, चेहरे पर मुस्कान… क्या Parul Gulati ने कर ली सगाई? फोटो देख चौंक गए फैंस

‘दृश्यम 3’ ने तीसरे दिन कितने का किया कलेक्शन

आपको बता दें कि मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ को 4 भाषा में रिलीज किया गया है. फिल्म ने कन्नड़ भाषा में 1.68 करोड़ रुपये कमाए हैं, तो वहीं मूवी ने तमिल में 3.55 करोड़ रुपये छापे हैं. हालांकि, ‘दृश्यम 3’ ने तेलुगु में 7.42 करोड़ कमाए हैं, तो वहीं मूवी ने मलयालम भाषा में 86.25 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है. फिल्म ने अब तक 98.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola