Drishyam 3 Box Office Collection Day 12: अजय देवगन और जयदीप अहलावत की ‘दृश्यम 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. फैंस भी फिल्म की स्टारकास्ट एक्टिंग से लेकर फिल्म की कहानी तक पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. इस फिल्म में अजय देवगन और जयदीप अहलावत की जोड़ी ने हर किसी का दिल जीत लिया है. इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा दिया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितनी कमाई की है.
‘दृश्यम 3’ ने 12वें दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘दृश्यम 3’ की कमाई में 12वें दिन उछाल देखने को मिला. फिल्म ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 18.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो 12वें दिन फिल्म के शोज 14,846 रहे. फिल्म ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ की कमाई की थी. वहीं अब 12वें दिन फिल्म की कमाई में 2.5 करोड़ का उछाल देखने को मिला. वीक डेज में भी फिल्म की कमाई में लगातार उछाल ही देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने महज 12 दिनों में भारत में 323.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 387.80 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 501.80 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. महज 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. वहीं इस फिल्म ने अपना नाम इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर लिया है.
यह भी पढ़ें: एक्टर रणवीर शौरी को जान से मारने की मिली धमकी, CJP प्रोटेस्ट का विरोध करने के बाद आया मैसेज
फिल्म की स्टारकास्ट
‘दृश्यम 3’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन के साथ-साथ जयदीप अहलावत ने भी अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया है. इसके साथ ही फिल्म में तब्बू, इशिता दत्ता, श्रिया सरन, मृणाल जाधव, रजत कपूर और प्रकाश राज जैसे सितारे भी नजर आए. इस फिल्म की फ्रेंचाइजी में प्रकाश राज और जयदीप अहलावत को ऑडियंस ने पहली बार देखा है. वहीं पुराने और नए सितारों की जोड़ी ने फैंस को खूब एंटरटेन किया. इसके साथ ही फिल्म में सौरभ शुक्ला का कैमियो भी देखने को मिला.
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
53 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines