हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Drishyam 3 Box Office Collection: 11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन और जयदीप अहलावत की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रही है. सोशल मीडिया पर भी स्टारकास्ट की एक्टिंग की तारीफ की जा रही है. हालांकि फिल्म ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बाकी दिन के मुकाबले कम कमाई की है.

विज्ञापन
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Pic Credit- IMDb/AI)

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर मेकर्स की चांदी-चांदी करा दी है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. फैंस को अजय देवगन की थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्म की कहानी काफी पसंद आ रही है और ये ही वजह है कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन पार कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. हालांकि 11वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर ली है. चलिए जानते हैं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.

‘दृश्यम 3’ ने 11वें दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘दृश्यम 3’ ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.25 करोड़ का कलेक्शन किया. 10वें दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में 11वें दिन भारी गिरावट देखने को मिली है. फिल्म ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 22.50 करोड़ की कमाई की थी. वहीं 11वें दिन फिल्म के आंकड़ों के अनुसार फिल्म की कमाई में 16.25 करोड़ की गिरावट देखने को मिली. 11वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 11% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 13,605 रहे.

यह भी पढ़ें: ‘जेलर 2’ से लेकर ‘प्रहार’ तक, सिनेमाघरों में इस हफ्ते आने वाली हैं ये 5 धाकड़ फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

भारत में फिल्म ने अब तक 315.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 378.24 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 489.74 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा जल्द ही 500 करोड़ के पार पहुंच जाएगा. लगभग 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 489.74 करोड़ कमाई कर अपनी जगह बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में बना ली है. सोशल मीडिया पर भी स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.

यह भी पढ़ें: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन के साथ-साथ जयदीप अहलावत की जोड़ी को भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. इन दोनों सितारों की एक्टिंग पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं. वहीं अजय देवगन और जयदीप अहलावत के साथ-साथ और भी कई सितारे हैं जिन्होंने फिल्मों में चार चांद लगा दिए हैं. इनमें तब्बू, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, श्रिया सरन और प्रकाश राज जैसे सितारे शामिल हैं. प्रकाश राज और जयदीप अहलावत इस फिल्म में नए किरदार हैं. वहीं सौरभ शुक्ला का भी फिल्म में कैमियो देखने को मिला.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola