Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लेकिन अब एक्टर की मूवी सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam: The Conclusion) आज यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ गई है. यह फिल्म आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. इस मूवी ने कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म को 2 अक्टूबर के नेशनल हॉलिडे का भरपूर फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है.
दरअसल, इस मूवी को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था. यही कारण है कि फिल्म ने पहले ही दिन 66 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है. ‘दृश्यम 3’ के साथ अजय देवगन एक बार फिर ‘विजय सलगांवकर’ बनकर दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Box Office: नानी की ‘द पैराडाइज’ या सिद्धार्थ की ‘द वन’, मंडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने किया ज्यादा कलेक्शन?
‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का किया कलेक्शन?
‘सैकनिल्क’ (Sacnilk) के अनुसार अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अलाहवत की फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने पहले दिन 66.75 करोड़ रुपये छाप डाले हैं. इस मूवी ने भारतीय ग्रॉस कलेक्शन में 80.10 करोड़ रुपये छापे हैं, जबकि फिल्म ने दुनियाभर में 95.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. बता दें कि इस मूवी का देशभर में 15,735 शोज लगे थे, जिसकी ऑक्यूपेंसी 59.0% दर्ज की गई है.
यह भी पढ़ें: Drishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
‘दृश्यम 3’ को एडवांस बुकिंग का मिला फायदा
अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में बनी हुई थी. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी काफी शानदार कलेक्शन किया है, जिसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला है. इस मूवी ने ओपनिंग डे की तुलना कई बड़ी फिल्म को पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि अजय की दृश्यम 3 ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) को भी पछाड़ दिया है. बता दें कि धुरंधर ने पहले दिन 28.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
‘दृश्यम 3’ में कौन-कौन स्टार है?
‘दृश्यम 3’ के स्टार कास्ट की बात करें, तो इस मूवी में अजय देवगन एक बार फिर ‘विजय सलगांवकर’ बनकर वापस आए हैं. फिल्म में अजय के साथ तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और सौरभ शुक्ला अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. ‘दृश्यम 3’ का निर्देशक अभिषेक पाठक ने किया है.
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
5 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
7 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
9 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
10 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
11 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
11 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
12 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
13 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
13 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines