---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ के बीच OTT पर छाई 2 घंटे 7 मिनट की ये थ्रिलर फिल्म, कहानी देख घूम जाएगा दिमाग

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों कई सारी फिल्में और सीरीज जमकर देखी जा रही है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसने रिलीज होते ही रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को टक्कर दे रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 05 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज की गई है. यह मूवी रिलीज होते ही कई फिल्मों को पछाड़कर नंबर 1 की सीट पर काबिज हो गई है. लेकिन अब एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई है, जो रणवीर सिंह की मूवी को टक्कर दे सकती है. यह एक थ्रिलर ड्रामा मूवी है, जिसे बड़े पर्दे पर काफी ज्यादा पसंद किया गया था. लेकिन अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी गई है. यह फिल्म रिलीज होते ही दर्शकों को आकर्षित कर रही है.

यह भी पढ़ें: K-Drama लवर्स के लिए खजाना हैं OTT की ये 5 सीरीज, IMDb पर मिली 8+ की रेटिंग; देखें लिस्ट

---विज्ञापन---

‘दृढ़म्’ फिल्म ओटीटी पर कहां देखें?

इस फिल्म को आईएमडीबी पर शानदार रेटिंग मिली है, जिसे अब ओटीटी पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. अगर आप भी इन दिनों ओटीटी पर देखने के लिए कोई बढ़िया फिल्म सर्च कर रहे है, तो यह मूवी आपके लिए काफी बेस्ट ऑप्शन है. यह फिल्म अपनी कहानी और दमदार कास्ट के कारण ओटीटी पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है. यह मूवी पिछले महीने थिएटर्स में रिलीज की गई थी, जिसे लोगों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था. हालांकि, अब यह मूवी ओटीटी पर जमकर गदर मचा रही है, इस फिल्म को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Blast OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर गर्दा उड़ाने आ रही अर्जुन सर्जा की ‘ब्लास्ट’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

---विज्ञापन---

कब रिलीज हुई ‘दृढ़म्’ फिल्म

हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, वो एक मलयालम फिल्म है. इस फिल्म का टाइटल ‘दृढ़म्’ (Dridam) है. यह एक क्राइम थ्रिलर मूवी है, जिसे मार्टिन जोसेफ ने डायरेक्ट किया है. इस मूवी में शेन निगम (Shane Nigam) ने अहम किरदार निभाया है. यह फिल्म इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर जमकर देखी जा रही है. यह फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. यह फिल्म 12 जून को ओटीटी पर रिलीज की गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को बनाने में 8 करोड़ रुपये का खर्च किया गया था. हालांकि, फिल्म ने 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. बता दें कि  ‘दृढ़म्’ (Dridam) फिल्म  इस वक्त तीसरे स्थान पर ट्रेंड कर रही है, तो वहीं ‘धुरंधर 2’ दूसरे नंबर काबिज है.

First published on: Jun 16, 2026 06:08 PM

End of Article

About the Author

Shahzad Khan

बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola