K-Drama लवर्स के लिए खजाना हैं OTT की ये 5 सीरीज, IMDb पर मिली 8+ की रेटिंग; देखें लिस्ट

आप भी ओटीटी पर कोरियन ड्रामा देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपके लिए 5 ऐसे शोज लेकर आए हैं, जिसे आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए. इन कोरियन ड्रामा की कहानी आपको बोर नहीं होने देगी. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

k drama
1 / 6

भारत में इन दिनों लोग कोरियन फिल्मों और वेब सीरीज का क्रेज काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है. इंडियन ऑडियंस को कोरियन ड्रामा की कहानी काफी ज्यादा पसंद आती है, आपको भी K-Drama देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए 5 शानदार सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आप देखने का प्लान बना सकते हैं.  इस शोज की रेटिंग भी काफी शानदार है.

विज्ञापन

माय सिस्टर

माय सिस्टर2 / 6

लिस्ट में पहला नाम 'माय सिस्टर' सीरीज का आता है. इस कोरियन ड्रामा को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 9 की शानदार रेटिंग दी गई है, जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. सीरीज की कहानी कर्जे में डूब चुकी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है.

विज्ञापन

रिप्लाई 1988

रिप्लाई 19883 / 6

दूसरे नंबर पर कोरियन सीरीज 'रिप्लाई 1988' का नाम काबिज है. इस सीरीज को IMDb पर 10 में से 9 की शानदार रेटिंग दी गई है. इस कोरियन ड्रामा की कहानी कुछ बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो पक्के दोस्त होते हैं. लेकिन उनके परिवार में अलग-अलग मुद्दों पर हमेशा झगड़े होते रहते हैं. इस सीरीज को नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है.

हॉस्पिटल प्लेलिस्ट

हॉस्पिटल प्लेलिस्ट4 / 6

तीसरे स्थान पर 'हॉस्पिटल प्लेलिस्ट' ड्रामा का नाम शामिल है. इस कोरियन ड्रामा को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस शोज को आईएमडीबी पर 8.7 की जबरदस्त रेटिंग दी गई है. कोरियन ड्रामा की कहानी कुछ ऐसे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो स्कूल से एक साथ हैं. यह सीरीज आपको अंत तक बोर नहीं होने देता है.

विज्ञापन

क्रैश लैंडिंग ऑन यू

क्रैश लैंडिंग ऑन यू5 / 6

चौथे नंबर पर 'क्रैश लैंडिंग ऑन यू' शो का नाम आता है. इस कोरियन ड्रामा में आपको दिल छू लेने वाली लव स्टोरी देखने को मिलेगी, जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस वेब सीरीज को IMDb पर 8.7 की रेटिंग दी गई है. इस ड्रामा की कहानी एक पैराग्लाइडिंग के दौरान होने वाली घटना के बाद की देखने को मिलती है, जो आपको बोर नहीं होने देती है. इस सीरीज को आप घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं.

फ्लॉवर ऑफ ईविल

फ्लॉवर ऑफ ईविल6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम 'फ्लॉवर ऑफ ईविल' ड्रामा का नाम शामिल है. इस के-ड्रामा में आपको देश भक्ति में लीन एक कपल की कहानी देखने को मिलती है, जो एक दूसरे से कई राज छिपा रखे हैं. यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है. वहीं इस कोरियन ड्रामा को आईएमडीबी पर 8.5 की रेटिंग देखने को मिली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन