हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Karisma Kapoor ने मुंबई की बारिश में किया 'चक धूम-धूम' डांस, माधुरी दीक्षित ने यूं किया रिएक्ट

विज्ञापन
Karisma Kapoor ने मुंबई की बारिश में किया 'चक धूम-धूम' डांस, माधुरी दीक्षित ने यूं किया रिएक्ट

मुंबई: देशभर में बारिश ने लोगों का मिजाज़ बदल रखा है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) से भी रहा ना गया और मुंबई में हो रही बारिश का आनंद लेने के लिए उन्होंने अपनी फिल्म के गाने का इस्तेमाल किया।

एक्ट्रे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो (Karisma Kapoor video) शेयर किया है, जिसमें वो मुंबई की बारिश का मजा लेती नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में साल 1997 से उन्हीं की फिल्म ‘दिल तो पागल है’ का गाना ‘चक धूम धूम’ सुना जा सकता है।

अभी पढ़ें – जुड़वा बच्चों के माता पिता बने Nayanthara और Vignesh Shivan, तस्वीरों में देखें पहली झलक

विज्ञापन

फिल्म के 25 साल बाद करिश्मा (Karisma Baarish Video) का यूं अपने ही गाने पर झूमना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। ‘दिल तो पागल है’में करिश्मा कपूर, शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में थे और ये एक रोमांटिक लव ट्रायएंगल मूवी है।

करिश्मा ने इस दौरान स्लीवलेस पेप्लम टॉप और ग्रे जॉगर्स पहनी हुई है और काफी खूबसूरत और फ्रेश दिख रही हैं। रील वीडियो को करिश्मा ने साझा करते हुए, कैप्शन दिया, “ओह सावन राजा, कहा से आए तुम?☔️” ।

विज्ञापन

 

अभी पढ़ें – Sahar Afsha quits acting industry: इस्लाम की राह पर चलने के लिए पवन सिंह की हिरोइन ने छोड़ी एक्टिंग इंडस्ट्री

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। कमेंट सेक्शन में नेटिजेंस करिश्मा की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। लेकिन माधुरी दीक्षित की प्रतिक्रिया ने हर किसी का ध्यान खींचा। धक धक गर्ल ने करिश्मा की रील पर हार्ट आई इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। करिश्मा अब फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं मगर सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola