जुड़वा बच्चों के माता पिता बने Nayanthara और Vignesh Shivan, तस्वीरों में देखें पहली झलक

जुड़वा बच्चों के माता पिता बने Nayanthara और Vignesh Shivan, तस्वीरों में देखें पहली झलक

जुड़वा बच्चों के माता पिता बने Nayanthara और Vignesh Shivan, तस्वीरों में देखें पहली झलक

मुंबई: टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल नयनतारा (Nayanthara) और विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) ने सरोगेसी के जरिए अपने जुड़वा बच्चों (Twin babies) का स्वागत किया है। कपल ने 9 जून को शादी की थी और अब ये दोनों जुड़वा बच्चों के माता पिता भी बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विग्नेश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खुशखबरी की घोषणा की। अपने बच्चों की कई तस्वीरें साझा करते हुए, निर्देशक ने लिखा, “नयन और मैं अम्मा और अप्पा बन गए हैं। हमें ट्विन बेबी बॉयज का आशीर्वाद मिला है।” पोस्ट में, उन्होंने अपने नवजात बच्चों के नाम – उयिर और उलगम का भी खुलासा किया।

विज्ञापन

तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है, “हमारी सभी प्रार्थनाएं, हमारे पूर्वजों के आशीर्वाद ने सभी अच्छी अभिव्यक्तियों के साथ मिलकर, हमारे लिए 2 धन्य बच्चों के रूप में एकसाथ आ गया है, हमारे उइर और उलगम के लिए आपके सभी आशीर्वाद की आवश्यकता है। जीवन उज्जवल और अधिक सुंदर दिखता है भगवान डबल ग्रेट है।” तस्वीरों में नयनतारा और विग्नेश (Nayanthara & Vignesh Shivan blessed with twin baby boys) को अपने बच्चों के नन्हें नन्हें पैरों को चूमते देखा जा सकता है।

विज्ञापन

विग्नेश शिवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने जुड़वा बच्चों के साथ नयनतारा की एक और पोस्ट को भी साझा किया है, इसके साथ कैप्शन में लिखा है ‘आई लव यू टू एंड आई लव यू थ्री।’ विग्नेश और नयनतारा कुछ महीनों पहले ही शादी के बंधन में बंधे हैं, जिसमें उनके परिवार के अलावा कई ए-लिस्टर्स सेलेब, जिनमें रजनीकांत, शाहरुख खान, मणिरत्नम, सूर्या, विजय सेतुपति जैसे स्टार्स शामिल थे।

विज्ञापन

इस बीच, नयनतारा को हालिया रिलीज फिल्म ‘गॉडफादर’ में देखा गया, जिसमें चिरंजीवी, सत्यदेव और सलमान खान भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अब वो शाहरुख खान के साथ एटली की ‘जवान’ में दिखाई देंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ