हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बारात लेकर इंडिया आना है या दुबई? Rakhi Sawant को किसने भेजा शादी का प्रपोजल, इंटरनेट पर मांगा जवाब

Rakhi Sawant, Dodi Khan: ड्रामा क्वीन राखी सावंत को शादी का प्रपोजल मिला है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा राखी के लिए कोई बारात लेकर आना चाहता है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मसला?

विज्ञापन
Dodi Khan, Rakhi Sawant

Rakhi Sawant, Dodi Khan: ड्रामा क्वीन राखी सावंत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। राखी अपने विवादित बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर राखी कोई ना कोई ऐसा वीडियो अपलोड कर देती हैं, जिसको लेकर वो ट्रोल हो जाती हैं। हालांकि, इस बार राखी ने नहीं बल्कि डोडी खान (Dodi Khan) ने कुछ ऐसा किया है, जिसकी वजह से राखी फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर डोडी ने ऐसा क्या किया है? तो आइए जानते हैं…

डोडी खान ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, डोडी खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में डोडी कह रहे हैं कि सलाम वालेकुम राखी जी, सबसे पहले आपको उमराह मुबारक, बस ये बताएं कि बारात लेकर इंडिया आना है या दुबई, लव यू। जैसे ही सोशल मीडिया पर डोडी का ये वीडियो सामने आया, तो यूजर्स ने भी इस पर रिएक्ट किया। डोडी के इस वीडियो पर राखी ने भी हंसने वाली इमोजी शेयर की है।

यूजर्स ने किया कमेंट्स

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि बारात तो कहीं भी लेकर चले जाना, लेकिन अगर साथ निभाना हो तो तभी। अगर उसके साथ धोखा न करने की हिम्मत हो तो बताओ। दूसरे यूजर ने कहा कि इंशा अल्लाह… मजाक मत करना। तीसरे यूजर ने कहा कि राखी जी खुश हो गईं। चौथे यूजर ने कहा कि बारात का फैसला इंडिया के लिए सही है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।

विज्ञापन

चर्चा में रहती हैं राखी

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से राखी चर्चा में बनी हुई है और राखी ने खुद पाकिस्तान जाने की बात भी कही। राखी सावंत अक्सर अपने वीडियोज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं और इसके लिए कई बार को भयंकर तरीके से ट्रोल भी हो जाती हैं। वहीं, अब राखी और डोडी खान दोनों ही सुर्खियों में आ हैं। देखने वाली बात होगी कि क्या ये सिर्फ कोई मजाक है? या फिर डोडी सच में बारात लेकर आना चाहते हैं?

कौन हैं डोडी खान?

डोडी खान की बात करें तो वो एक पॉपुलर एक्टर और मॉडल हैं। डोडी खान के इंस्टाग्राम बायो के हिसाब से वो एक पब्लिक फिगर और फिटनेस फ्रीक भी हैं। डोडी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और इंस्टाग्राम पर उनके तमाम पोस्ट सामने आते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर डोडी को 21.7K लोग फॉलो करते हैं। फैंस को भी डोडी के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 4 में नए होस्ट की चर्चाएं तेज, Salman या Anil Kapoor की बजाए इस शख्स को मिल सकता है मौका!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola