Bigg Boss OTT 4 में नए होस्ट की चर्चाएं तेज, Salman या Anil Kapoor की बजाए इस शख्स को मिल सकता है मौका!

Bigg Boss OTT 4: मोस्ट पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड रहते हैं। हाल ही में बिग बॉस का 18वां सीजन खत्म हुआ है और अब बिग बॉस ओटीटी 4 को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

Bigg Boss OTT 4

Bigg Boss OTT 4

Bigg Boss OTT 4: सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस का 18वां सीजन हाल ही में खत्म हुआ है। 19 जनवरी को शो का फिनाले थे और इस बार करणवीर मेहरा शो के विनर रहे हैं। टॉप तीन में करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना और रजत दलाल थे। रजत टॉप टू से बाहर हो गए और विवियन पहले रनर-अप रहे और करणवीर विनर बनकर बाहर आए। वहीं, अब बिग बॉस ओटीटी 4 को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी 4

गौरतलब है कि बिग बॉस के खत्म होने के छह महीने के बाद बिग बॉस ओटीटी को स्ट्रीम किया जाता है। जैसे ही बिग बॉस 18 खत्म हुआ तो बिग बॉस ओटीटी 4 को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। शो को लेकर अभी से कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार सलमान खान या अनिल कपूर नहीं बल्कि कोई और होस्ट करेगा। जी हां, बिग बॉस ओटीटी 4 का होस्ट बदल सकता है और ये हमारा नहीं बल्कि लोगों का कहना है।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 4

Bigg Boss OTT 4

सलमान या अनिल नहीं होंगे होस्ट!

दरअसल, इंटरनेट पर अटकलों का बाजार गरम है और यूजर्स का कहना है कि बिग बॉस ओटीटी 4 को सलमान या अनिल नहीं बल्कि बिग बॉस 2 के विनर एल्विश यादव होस्ट करेंगे। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है एल्विश के बिग बॉस ओटीटी 4 को होस्ट करने की तेजी से बातें हो रही हैं। इंटरनेट पर एक नहीं बल्कि तमाम लोगों का यही कहना है कि एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 4 को होस्ट करेंगे।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 4

Bigg Boss OTT 4

चौथे सीजन को कौन होस्ट करेगा?

हालांकि, शो के चौथे सीजन को कौन होस्ट करेगा? इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता और ना ही इन अटकलों पर मेकर्स की ओर से कोई बयान सामने आया है, लेकिन लोगों की बातों से ऐसा लग रहा है कि इस बार बिग बॉस ओटीटी का होस्ट बदल सकता है। गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी 3 में मेकर्स को कमर्शियल तौर पर भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 4

Bigg Boss OTT 4

बिग बॉस ओटीटी 4 को लेकर सस्पेंस

शो के तीसरे सीजन के नुकसान को देखकर ये भी अनुमान लगाए गए कि शो के चौथे सीजन पर इसका असर पड़ सकता है, लेकिन बिग बॉस ताजा खबरी के अनुसार ओटीटी पर बिग बॉस 4 की वापसी हो सकती है। हालांकि, अभी किसी भी बात को लेकर कुछ ऑफिशियल पुष्टि नहीं की जा सकती है। अब समय ही बताएगा कि क्या बिग बॉस का 4 सीजन ओटीटी पर वापसी करेगा? क्या इस बार शो में कोई नया और बड़ा बदलाव होगा? और क्या सच में इस बार कोई फिल्मी सितारा नहीं बल्कि एक यूट्यूबर शो को होस्ट करेगा? इन सभी सवालों के जवाब के लिए मेकर्स के जवाब का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ