Divyanka Tripathi Vivek Dahiya Blessed With Twins: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी डबल खुशखबरी आई है. एक्ट्रेस जुड़वां बच्चों की मम्मी बन गई हैं. एक्ट्रेस के पति विवेक दहिया ने अपने फैंस के बीच इस खुशखबरी को बेहद खास अंदाज में शेयर किया है. कपल ने सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट शेयर कर ये गुड न्यूज सुनाई है. कपल का स्पेशल पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को मम्मी-पापा बनने की भर-भरकर बधाई दे रहे हैं.
पोस्ट शेयर कर सुनाई गुड न्यूज
एक्टर विवेक दहिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वो जुड़वां बच्चों के पापा बन गए हैं. इस पोस्ट को दिव्यांका त्रिपाठी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. पोस्ट में एक्टर ने लिखा, ‘आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है. हमारे लड़के आ गए हैं. जिंदगी पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत लग रही है. मेरे करण-अर्जुन आ गए. दिव और मैं माता-पिता बनने के इस नए चैप्टर की शुरुआत कर रहे हैं, इसलिए हमें आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है.’ कपल की इस पोस्ट पर उनके फैंस भर-भरकर बधाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: जितेंद्र की वो हीरोइन, जिसने रेखा को दी कड़ी टक्कर, अमिताभ बच्चन संग नहीं मिली एक भी फिल्म
मार्च में दी थी प्रेग्नेंसी की न्यूज
वहीं सोशल मीडिया पर भी कपल की पोस्ट काफी वायरल हो रही है. बता दें दिव्यांका त्रिपाठी ने मार्च 2026 में अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के बीच शेयर की थी. कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर पहली प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था. वहीं एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी पर बात करते हुए कहा था कि उनके बच्चों का जन्म जून के मिड में हो सकता है.
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह पर बैन की इनसाइड स्टोरी, इतना कैसे बढ़ा ‘डॉन 3’ का विवाद? जानें कहां बिगड़ी बात
कब हुई थी शादी?
दिव्यांका त्रिपाठी ने काफी सालों से एक्टिंग से ब्रेक लिया हुआ है. हालांकि एक्ट्रेस अक्सर अपने पति विवेक दहिया के साथ इंस्टाग्राम पर रील्स शेयर करती रहती हैं. वहीं दोनों की मुलाकात ‘ये हैं मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे. वहीं दिव्यांका त्रिपाठी ने विवेक दहिया से 8 जुलाई 2016 में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ परिवार की मौजूदगी में शादी की थी.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
12 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
15 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
15 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
18 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
18 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
19 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
20 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
20 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines