जितेंद्र की वो हीरोइन, जिसने रेखा को दी कड़ी टक्कर, अमिताभ बच्चन संग नहीं मिली एक भी फिल्म

Jitendra Famous Actress: बॉलीवुड की कई हसीनाएं ऐसी हैं जो फिल्म इंडस्ट्री में अपने टैलेंट से ऑडियंस का दिल जीत चुकी हैं. इन हसीनाओं ने अपनी फिल्मों से हर किसी का दिल जीत लिया. आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसने रेखा को भी टक्कर दे दी थी. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं?

reena roy (5)
1 / 6

विज्ञापन

कौन है ये एक्ट्रेस?

कौन है ये एक्ट्रेस?2 / 6

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उनका नाम रीना रॉय है. बॉलीवुड में रीना रॉय का नाम काफी पॉपुलर रहा है. रीना रॉय ने 'नई दुनिया नए लोग' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. इस फिल्म से रीना हर किसी के दिल पर छा गई थी.

विज्ञापन

फिल्मों में रातोंरात छाई एक्ट्रेस

फिल्मों में रातोंरात छाई एक्ट्रेस3 / 6

साल 1976 में आई 'नागिन' फिल्म ने रीना रॉय को रातोंरात स्टार बना दिया था. ये फिल्म एक्ट्रेस के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ. वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी.

जितेंद्र संग रही सुपरहिट जोड़ी

जितेंद्र संग रही सुपरहिट जोड़ी4 / 6

वहीं जितेंद्र संग इंडस्ट्री में उनकी जोड़ी काफी सुपरहिट रही. वहीं साल 1978 में रेखा और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' रिलीज हुई थी. इस फिल्म के बाद रेखा भी चर्चाओं में आ गई थी. हालांकि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ रीना रॉय के साथ जोड़ी दिख सकती थी.

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन संग बनने वाली थी जोड़ी

अमिताभ बच्चन संग बनने वाली थी जोड़ी5 / 6

दरअसल 'मुकद्दर का सिकंदर' की शूटिंग के बीच रेखा विदेश चली गई थीं, जिसके बाद मेकर्स ने रेखा की जगह रीना रॉय को कास्ट करने का फैसला किया. वहीं जब ये बात रेखा को पता चली तो वो तुरंत विदेश से आ गईं और फिल्म की शूटिंग पूरी की.

अधूरा रह गया सपना

अधूरा रह गया सपना6 / 6

एक समय था जब रेखा से भी ज्यादा रीना रॉय के चर्चें इंडस्ट्री में हुआ करते थे. वहीं 'मुकद्दर का सिकंदर' में अमिताभ बच्चन संग उनकी जोड़ी बनते-बनते रह गई और बिग बी संग फिल्म में काम करने का सपना भी अधूरा ही रह गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन