हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपने नाम एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है. करण पहले भारतीय बने हैं, जो ये कारनामा कर पाए हैं. करण जौहर 'अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स नाइट' को होस्ट करने वाले हैं. करण अकसर अपनी मूवी के कारण दर्शकों के बीच चर्चा में बने रहते हैं. उन्होंने बॉलीवुड में कई रोमांटिक फिल्में की है, जो दर्शकों को काफी पसंद आई है.

आपको बता दें कि उन्होंने इंडस्ट्री में  बतौर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर कई सारी फिल्में की है. लेकिन इस बार उन्होंने फिल्मों से हटकर एक ऐसा काम किया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं इसके बारे में…

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन? सलमान खान के शो से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट

'द अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स नाइट' को होस्ट करेंगे करण जौहर

आपको बता दें कि हर साल पर्यावरण से जुड़े 'द अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स नाइट' का हर साल आयोजित किया जाता है. हर साल की तरह इस बार भी यह अवॉर्ड समारोह का आयोजन होने वाला है. लेकिन इस बार होस्टिंग की कमान संभालने की करण जौहर ने संभाली है. इस शो का को होस्ट करने के लिए डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. करण ने कहा कि वो इस शो को होस्ट करने वाले पहले भारतीय बने हैं, जिससे उन्हें काफी खुशी हो रही है.

---विज्ञापन---

करण ने आगे यह भी कहा कि ऐसा शो होस्ट करना मेरे लिए गर्व की बात है, तो वहीं इस तरह के शो को भारत (मुंबई) में होना और भी खास बनाता है. करण ने आगे यह भी कहा कि अर्थशॉट जिन इनोवेटर्स को सम्मानित करता है, वो दिखाता हैं कि एक शानदार और बेहतरीन दुनिया को किस तरह मनाया जाता है. बता दें कि अर्थशॉट का आगाज प्रिंस विलियम ने की थी.

यह भी पढ़ें: हत्या, रहस्य और जबरदस्त ट्विस्ट से भरपूर हैं Netflix की ये 4 फिल्में, IMDb पर मिली 7+ रेटिंग

---विज्ञापन---

प्रिंस विलियम और करण जौहर की मुलाकात

प्रिंस विलियम ने इस साल 15 फाइनलिस्ट का वेलकम किया और खुलासा किया है. बता दें कि हाल ही में प्रिंस विलियम और करण जौहर की मुलाकात हुई थी. 'द अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स नाइट' इवेंट मुंबई में दो दिनों तक चलने वाला है. इस इवेंट का आगाज 16 नवंबर को होने वाला है, तो नहीं इसका समापन 17 नवंबर को होने वाला है. इस आयोजन को लेकर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर काफी खुश नजर आ रहे हैं. ऐसा पहली बार हो रहा कि जब ये समारोह भारत में किया जाएगा और इसे करण जौहर होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं. 

---विज्ञापन---