हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

उम्र का फासला, धर्म की दीवार; फिर भी नहीं छोड़ा एक-दूजे का साथ, काफी फिल्मी है टीवी की 'सिमर' की लवस्टोरी

Dipika Kakkar-Shoaib Ibrahim Lovestory: 6 अगस्त को दीपिका कक्कड़ इब्राहिम अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। दीपिका अपने पति शोएब और बेटे रुहान के साथ काफी खुश हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दीपिका के लिए शोएब से शादी करने की राह बिल्कुल भी आसान नहीं थी।

विज्ञापन
Dipika Kakkar-Shoaib Ibrahim Lovestory

Dipika Kakkar-Shoaib Ibrahim Lovestory: टीवी की दुनिया में दीपिका कक्कड़ एक बड़ा चेहरा है। सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ से टीवी जगत में एंट्री करने वाली दीपिका ने लाखों फैंस बना लिए। उन्होंने घर-घर में अपनी जगह बना ली। सिमर के नाम से दीपिका काफी फेमस हो गईं। टीवी की सिमर यानी कि दीपिका 6 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। दीपिका 38 साल की हो गई हैं। उन्होंने बिग बॉस 12 में भी हिस्सा लिया और यहां भी उन्होंने कामयाबी का परचम लहराकर शो की ट्रॉफी को जीत लिया था। दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रही हैं। उनकी लव स्टोरी काफी फिल्मी है।

दीपिका को शो पर मिले शोएब इब्राहिम

सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर ही दीपिका की मुलाकात शोएब इब्राहिम से हुई थी। इस शो पर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। शोएब से पहले दीपिका की शादी हो गई थी। दीपिका और शोएब कब दोस्त बने और फिर कब इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई, इन्हें खुद इस बात का एहसास नहीं हुआ। शोएब ने एक बार फिर उनकी बेरंग जिंदगी में रंग भर दिए। इस कपल ने अपने प्यार के लिए सारी हदें पार कर दी थीं। शोएब मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं और दीपिका एक हिंदू परिवार से आती हैं। दोनों के एक होने में बहुत सारे रोड़े थे। उम्र के फासले, धर्म की दीवार और परिवारों की असहमति। दीपिका और शोएब ने लेकिन कभी हार नहीं मानी और अपने प्यार के लिए दुनिया से लड़ गए।

दीपिका ने पहले पति से लिया तलाक

शोएब से मिलने से पहले ही दीपिका शादीशुदा थीं। इसके बाद दीपिका ने अपने पहले पति रौनक से तलाक ले लिया। इसके कुछ महीनों बाद उन्होंने शोएब संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी कर दिया। दीपिका को शोएब से शादी करने के लिए अपना धर्म तक बदलना पड़ा। इसके लिए उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा लेकिन उन्हें अपने प्यार के अलावा कुछ और नजर नहीं आ रहा था। दीपिका ने हाल ही में अपने एक और फैसले से अपने सभी फैंस को चौंका दिया था। अपनी पारिवारिक जिंदगी के लिए दीपिका ने टीवी इंडस्ट्री को भी छोड़ दिया।

मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं दीपिका

फिलहाल दीपिका और शोएब अपनी शादीशुदा लाइफ में बहुत खुश हैं। दोनों का एक बेटा रुहान भी है। दीपिका इन दिनों अपने मदरहुड को काफी एन्जॉय कर रही हैं। जबकि शोएब इब्राहिम अपनी एक्टिंग से लोगों को अब भी दीवाना बना रहे हैं। शोएब के रिएलिटी शो बिग बॉस 18 में हिस्सा लेने की खबरें भी इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं।

शोएब और दीपिका की नेटवर्थ

खबरों के मुताबिक जहां शोएब इब्राहिम का कुल नेटवर्थ 27 करोड़ है। वहीं दीपिका कक्कड़ का नेटवर्थ 40 से 41 करोड़ के बीच है। दीपिका भले ही आज इंडस्ट्री से दूर हों लेकिन उनकी गिनती आज भी टीवी की महंगी एक्ट्रेसेस में की जाती है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: इस शख्स को नहीं बर्दाश्त हुई Naezy की हार, कैमरे पर ही फूट-फूट रोने लगा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें