---विज्ञापन---

Bigg Boss OTT 3: इस शख्स को नहीं बर्दाश्त हुई Naezy की हार, कैमरे पर ही फूट-फूट रोने लगा

Bigg Boss OTT 3 Runner up Naezy: बिग बॉस ओटीटी 3 में सना मकबूल की जीत के बाद उन्हें हर जगह से ढेरों शुभकामनाएं आ रही हैं। सना के साथ टॉप 2 में रहने वाले नैजी भी उनकी जीत से काफी खुश हैं लेकिन नैजी के मैनेजर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो बहुत दुखी नजर आ रहे हैं। क्या है पूरा मामला इस रिपोर्ट में जानिए। 

---विज्ञापन---

Bigg Boss OTT 3 Runner up Naezy: बिग बॉस ओटीटी 3 में सना मकबूल ने सभी कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ते हुए शो की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। सना के फैंस और उनके दोस्त उनकी जीत से काफी खुश हैं। सना मकबूल अपनी जीत को फिलहाल एन्जॉय कर रही हैं। सना मकबूल के साथ टॉप 2 में रहे नैजी भी सना मकबूल की जीत के बाद काफी खुश नजर आए। नैजी जो आम तौर पर अपने इमोशन्स को काफी छिपाकर रखते हैं उनके चेहरे पर खुद की हार की निराशा कम और सना की जीत की खुशी ज्यादा नजर आ रही थी। इंटरव्यू में भी नैजी ने सना की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी जिसमें उनकी दोस्ती साफ-साफ नजर आ रही थी। नैजी ने कहा की सना जीते या फिर मैं जीतूं एक ही बात है। लेकिन क्या आप जानते हैं जहां नैजी सना की जीत से काफी खुश थे वहीं उनके मैनेजर काफी दुखी और परेशान नजर आए। जी हां इतने करीब आकर नैजी की हार उनके मैनेजर से बर्दाश्त नहीं हुई और वो फूट-फूट रोने लगे। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

नैजी के टॉप 2 में होने से हैरान हुए लोग

दरअसल शो के ग्रैंड फिनाले में टॉप 5 में मौजूद नैजी के आखिरी के 2 कंटेस्टेंट में आने की कोई उम्मीद नहीं कर रहा था। ऐसा कहा जा रहा था कि शो के टॉप 2 कंटेस्टेंट रणवीर शौरी और सना मकबूल होने वाले हैं। लेकिन शो के टॉप 2 में नैजी के नाम से हर कोई हैरान हो गया था। हालांकि नैजी की घर से बाहर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें फैंस का ढेर सारा सपोर्ट मिल रहा था। वहीं नैजी की टीम और उनके मैनेजर भी अपनी तरफ से अपना बेस्ट दे रहे थे ताकि नैजी ही शो की ट्रॉफी को घर लेकर आएं। लेकिन भगवान और जनता को कुछ और भी मंजूर था।

---विज्ञापन---

फूट-फूट कर रोए नैजी के मैनेजर 

जैसे ही अनाउंस हुआ कि शो की ट्रॉफी के इतने करीब आकर भी नैजी जीत नहीं पाए। सना मकबूल ने शो को जीत लिया, वैसे ही नैजी के मैनेजर शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर गए अदनान शेख के गले लगकर रोने लगे। नैजी के मैनेजर से बिग बॉस की ये हार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं हुई और वो जोर-जोर से रोने लगे। अदनान शेख और बाकी लोग नैजी के मैनेजर को चुप कराते हुए नजर आए। लेकिन उनके मैनेजर का दुख और निराशा इतनी ज्यादा थी कि वो अपने जज्बातों पर काबू ही नहीं कर पाए। नैजी के मैनेजर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

नैजी और सना रहे सबसे करीबी दोस्त

आपको बता दें शो में नैजी और सना मकबूल एक दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त थे। सना मकबूल और नैजी अपना ज्यादातर समय एक दूसरे के साथ ही बिताते थे। ऐसे में जब इनके फैंस को पता चला कि यही दोनों बिग बॉस के घर की लाइट्स बंद करके साथ में बाहर आ रहे हैं तो वो बहुत खुश हुए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: जीत के बाद बॉयफ्रेंड के साथ कहां गईं Sana Makbul? ट्रॉफी के अलावा मिला खास सरप्राइज

 

First published on: Aug 04, 2024 06:51 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola