हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Diljit Dosanjh के फैन ने पहनी सिंगर के नाम की टी-शर्ट, लाइव शो में फिर जो हुआ उसने जीता लोगों का दिल

Diljit Dosanjh: मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई सिंगर की तारीफ कर रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये मामला?

विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ का वीडियो वायरल. image credit- Instagram ( diljitdosanjh)

Diljit Dosanjh: मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ हमेशा ही लोगों का दिल जीत लेते हैं. अब फिर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने लोगों का दिलजीत लिया. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. साथ ही सभी दिलजीत की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला? और क्यों दिलजीत की इतनी चर्चा हो रही है?

‘ऑरा यूरोप टूर 2026’ के दौरे पर दिलजीत

दरअसल, इन दिनों दिलजीत दोसांझ अपने ‘ऑरा यूरोप टूर 2026’ में बिजी हैं. इटली में एक शो के दौरान उनका स्टेज पर एक भावुक फैन मूमेंट बन गया, जिसके बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और सभी ने सिंगर की तारीफ की. इटली में दिलजीत दोसांझ का शो चल रहा था. इस दौरान एक कपल को स्टेज पर आने का मौका मिला.

इमोशनल हुए दिलजीत

इटली में चल रहे दिलजीत दोसांझ के शो के दौरान एक फैन और उसकी गर्लफ्रेंड को स्टेज पर आने का मौका मिला. इस दौरान सिंगर के मेल फैन ने एक टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर पवित्र चिन्ह एक ओंकार और दिलजीत का नाम साथ-साथ छपा था. इसे देखने के बाद दिलजीत भावुक हो गए और फिर उन्होंने जो किया, वो हर किसी के दिल को छू गया.

विज्ञापन

क्या बोले दिलजीत?

जब सिंगर दिलजीत ने टी-शर्ट पर ये देखा, तो उन्होंने अपने हाथ उन पवित्र शब्दों पर रखे. इसके बाद दिलजीत ने बड़ी ही विनम्रता से फैन को उन्हें समझाया कि ये ईश्वर का चिन्ह है और यह बहुत खास है. मेरा नाम इसके साथ नहीं रखना चाहिए. उन्होंने फिर अंग्रेजी में जोर देकर कहा कि ये पवित्र चिन्ह केवल ईश्वर का है और इसे उनके नाम के साथ नहीं रखा जाना चाहिए.

फैन को समझाया

दिलजीत दोसांझ जिस नम्र लहजे से फैन तो ये बात समझाई, वो वहां मौजूद हर किसी का दिल छू गई. दिलजीत ने इस नम्रता से फैन को महसूस कराया, जिससे फैन को शर्मिंदा ना होना पड़े. फिर उन्होंने उन दोनों का शो में आने के लिए धन्यवाद किया और उन्हें गिफ्ट्स दिए. इसके बाद उन्हें गले लगाया और फिर स्टेज से विदा किया.

विज्ञापन

हर कोई कर रहा सिंगर की तारीफ

अब इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. साथ ही सभी इस पर अपना प्यार भी लुटा रहे हैं. इसके अलावा अगर सिंगर की बात करें तो सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ चंद महीनों पहले ही रिलीज हुई है, जिसको लेकर खूब विवाद भी देखने को मिला था और फिल्म को थिएटर्स के बजाय ओटीटी पर रिलीज किया गया था और फिर वहां से भी हटा दिया गया. अब दिलजीत ‘ऑरा यूरोप टूर 2026’ के दौरे पर हैं.

यह भी पढ़ें- कौन हैं Rhiya Ahir? जो बिग बॉस 20 में आने से चूकीं, पहले भी लाइमलाइट का रह चुकी हैं हिस्सा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola