---विज्ञापन---

कौन हैं Rhiya Ahir? जो बिग बॉस 20 में आने से चूकीं, पहले भी लाइमलाइट का रह चुकी हैं हिस्सा

Who is Rhiya Ahir: रिया अहीर एक बार फिर से सुर्खियों का हिस्सा बन गई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक रिया की चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं रिया अहीर?

---विज्ञापन---

Who is Rhiya Ahir: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू हो चुका है. इस रियलिटी शो में इस बार 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है, जिसमें माही विज, कनिका मान, आसिफ खान, ईशा रिखी, लव गिल, अमन गांधी और मैरी कॉम जैसे नाम शामिल हैं. शो के लिए रिया अहीर का भी नाम आ रहा था, लेकिन वो शो का हिस्सा नहीं बन पाई हैं. हालांकि, शो में आने से पहले भी वो खूब लाइमलाइट चुरा चुकी हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में कि ये कौन हैं?

कौन हैं रिया अहीर?

रिया अहीर की बात करें तो रिया का पूरा नाम रिया यादव है. इंस्टा हैंडल पर उन्होंने अपना नाम रिया इकोसिया भी लिखा है. रिया पेशे से एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं, रिया की उम्र की बात करें तो उनकी उम्र 27 साल बताई जा रही है. इसके अलावा वो एक एंटरप्रेन्योर भी हैं. रिया रियासत नाम के क्लोदिंग ब्रैंड के तहत अपने हाथ से कपड़े बनाती हैं और डिजाइन करती हैं.

---विज्ञापन---

म्यूजिक वीडियोज में कर चुकी हैं काम

इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा रिया को डांस और म्यूजिक का भी शौक है. उन्होंने कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है. इंस्टाग्राम पर रिया की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और उनके अच्छे-खासे फॉलोअर्स हैं. कुछ समय पहले ही वो ‘दिलबरा’ नाम के म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं. इसके अलावा अगर रिपोर्ट्स की मानें तो रिया काफी धार्मिक हैं और ईश्वर में गहरी आस्था रखती हैं.

क्यों चर्चा में हैं रिया?

दरअसल, रिया अहीर, सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आने वाली थीं, लेकिन ‘बिग बॉस 20’ में जनता की वोटिंग के आधार पर रिया शो में प्रवेश नहीं कर सकीं और शो में उनकी एंट्री होते-होते रह गईं. प्रीमियर के दौरान ‘फैंस का फैसला’ के तहत रिया अहीर और लव गिल के बीच मुकाबला था, जिसमें दर्शकों ने वोटिंग के जरिए लव गिल को चुना.

कम वोट्स मिलने की वजह से नहीं बन पाईं शो का हिस्सा

रिया, बिग बॉस 20 मंच तक पहुंची जरूर थीं, लेकिन कम वोट्स मिलने के कारण वो शो के घर में एंट्री नहीं कर पाईं. इतना ही नहीं बल्कि इसके पहले भी रिया अहीर लाइमलाइट में रह चुकी हैं. बता दें कि कुछ दिनों पहले मुंबई में जो प्रोटेस्ट हुआ था, वो रिया अहीर नाम की इस मॉडल की वजह से चर्चा में आया है.

---विज्ञापन---

मुंबई पुलिस की वैन रोकने को लेकर आई थीं चर्चा में

उस दौरान सोशल मीडिया पर रिया के कुछ विजुअल्स वायरल हो रहे थे, जिसमें वो मुंबई पुलिस की वैन को रोकती नजर आ रही थीं, जिसके बाद इंटरनेट पर उनके इस साहस की खूब जमकर तारीफ हुई थी. सोशल मीडिया पर उनको लेकर खूब पोस्ट और चर्चा हुई थी.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 के ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान ने किया शानदार डांस

---विज्ञापन---

First published on: Sep 07, 2026 02:26 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola