हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, क्या है इसके पीछे का कारण?

Diljit Dosanjh Concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में होने जा रहे कॉन्सर्ट को पुलिस ने परमिशन नहीं दी है. जिसके चलते फैंस अब दिलजीत को दिल्ली में लाइव गाता नहीं देख सकेंगे. पुलिस ने इसके पीछे का कारण भी बताया है. चलिए जानते हैं आखिर कारण क्या है.

विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर लगा ब्रेक! (pic credit- instagram)

Diljit Dosanjh Concert: मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने परमिशन नहीं दी है. 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ का ये कॉन्सर्ट दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने जा रहा था, वहीं अब इस कॉन्सर्ट को पुलिस ने परमिशन देने से इनकार कर दिया है. इस खबर से सिंगर के फैंस को बड़ा झटका लगा है. फैंस सिंगर के इस कॉन्सर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब वो सिंगर को लाइव गाता नहीं देख सकेंगे. इस बात की जानकारी साउथ डिस्ट्रिक्ट के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ने ‘बुक माय शो’ को लिखे एक लेटर के जरिए दी गई है. सिंगर के कॉन्सर्ट को परमिशन का कारण भी उसी लेटर में बताया गया है.

क्यों नहीं दी गई परमिशन?

टिकटिंग प्लेटफॉर्म ‘बुक माय शो’ को भेजे गए लेटर में साउथ डिस्ट्रिक्ट के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ने परमिशन ना देने की बात कही है और साथ ही इसका कारण भी बताया है. दरअसल दिल्ली पुलिस ने सिक्योरिटी की वजह से परमिशन देने से मना कर दिया है. लेटर में बताया गया है कि सुरक्षा घटनाओं और भारी भीड़ को नियंत्रित करने के पुख्ता इंतजाम न होने के चलते पुलिस ने ये फैसला किया है. अब इससे दिलजीत दोसांझ के फैंस उन्हें दिल्ली में लाइव नहीं सुन सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Ramayana Advance Booking: एडवांस बुकिंग में ‘रामायण’ का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई; जानें कितने बिके टिकट

विज्ञापन

फैंस के मन में है सवाल

वहीं अब दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की टिकट बुक करने वाले फैंस के मन में कई सवाल हैं. जो लोग शो की टिकट बुक कर चुके हैं, वो रिफंड के बारे में सोच रहे हैं. हालांकि अभी तक रिफंड या फिर शो की नई तारीख की डिटेल्स सामने नहीं आई है. फैंस भी दिलजीत दोसांझ की टीम के ऑफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन ये तो तय ही है कि जल्द ही इस मामले पर सिंगर की टीम भी बात करते नजर आएगी.

यह भी पढ़ें: ‘मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…’, साउथ एक्सेंट पर ट्रोल करने वालों को रश्मिका मंदाना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

विज्ञापन

कहां-कहां होगा कॉन्सर्ट?

बता दें दिलजीत दोसांझ अपने इंडिया टूर की शुरुआत दिल्ली से करने जा रहे थे. हालांकि अब दिल्ली में परमिशन ना मिलने की वजह से प्लान में कुछ बदलाव भी देखने को मिलेंगे. अभी भी ये दिलजीत दोसांझ का ये कॉन्सर्ट इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरू, लखनऊ और चंडीगढ़ में होने जा रहा है. इन शहरों में ऑडियंस अभी भी दिलजीत दोसांझ को लाइव गाते हुए देख सकेंगे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola