Diljit Dosanjh Delhi Concert: मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का आज यानी 30 अक्टूबर को दिल्ली में लाइव कॉन्सर्ट होने जा रहा है. फैंस के बीच इसको लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. सिंगर की लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए हजारों की तादात में फैंस दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पहुंचने वाले हैं. सोशल मीडिया पर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं. इस म्यूजिक इवेंट के चलते दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है. अगर आप भी दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शामिल होने जा रहे हैं तो इन बातों का खास ध्यान रखें. कॉन्सर्ट की टाइमिंग से लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी तक सब कुछ जान लें.
कॉन्सर्ट की टाइमिंग
दिलजीत दोसांझ अपने ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ की शुरुआत आज यानी 30 अक्टूबर से दिल्ली से करने जा रहे हैं. दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे से दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट शुरू किया जाएगा. वहीं ये कॉन्सर्ट रात 10 बजे तक चलेगा. जो भी लोग इस कॉन्सर्ट में शामिल होने जा रहे हैं उन्हें 6:30 बजे तक वेन्यू पर पहुंचना होगा. वेन्यू पर पार्किंग की सुविधा नहीं की गई है. स्टेडियम के 500 से 700 मीटर की रेंज में कोई भी वाहन नजर नहीं आएगा. पैदल चलकर स्टेडियम तक पहुंचना होगा.
यह भी पढ़ें: ‘स्पिरिट’ से ‘खोसला का घोंसला 2’ तक, 2027 में रिलीज होने जा रहीं ये 5 फिल्में, यहां देखें लिस्ट
इन इलाकों में जाने से बचे
वहीं दिल्ली पुलिस ने नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है. इसके तहत जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के आसपास के इलाकों में ना जाने की सलाह दी गई है, ताकि ट्रैफिक से बचा जा सके. इन इलाकों में भीष्म पितामह मार्ग, लाल लाजपत राय मार्ग, चौथी और पांचवी एवेन्यू रोड, लोधी रोड, सीजीओ कॉम्प्लेक्स और लोधी कॉलोनी जैसी जगह शामिल हैं. वहीं स्टेडियम के आसपास किसी भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई है. इसके साथ ही सिंगर ने अपने फैंस से अपील की है कि निजी वाहन की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल किया जाए. दिल्ली मेट्रो को 12 बजे तक खोला गया है. 12 बजे तक मेट्रो की सुविधाएं जारी रहेंगी.
यह भी पढ़ें: Mirzapur The Movie OTT Release: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भौकाल मचाएगी ‘मिर्जापुर द मूवी’, कब और कहां देखें फिल्म?
कहां-कहां होगा कॉन्सर्ट?
दिलजीत दोसांझ अपने ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ की शुरुआत दिल्ली से ही कर रहे हैं. दिल्ली के बाद ये शो इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी आयोजित किया जाएगा. इंदौर में ये शो 15 नवंबर को होने जा रहा है. वहीं अहमदाबाद में 21 नवंबर, मुंबई में 27 नवंबर, बेंगलुरु में 29 नवंबर और लखनऊ में 5 दिसंबर को होगा. इसके साथ ही अभी तक चंडीगढ़ में होने वाले कॉन्सर्ट की डेट सामने नहीं आई है.
संबंधित खबरें
35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
6 mins agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 hr agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
6 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines