राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की Stree 2 में डायरेक्टर ने किया कैमियो, सरकटा के साथ इस सीन में नजर आए Amar Kaushik

Director Amar Kaushik Cameo in Stree 2: ‘स्त्री 2’ में निर्देशक अमर कौशिक ने एक खास कैमियो किया है। जी हां फिल्म देखने गए दर्शकों ने अब डायरेक्टर को फिल्म के दो सीन में खोज निकाला है।

Director Amar Kaushik Cameo in Stree 2

Director Amar Kaushik Cameo in Stree 2

Director Amar Kaushik Cameo in Stree 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म की कहानी, एक्शन और कॉमेडी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है। फिल्म को ऑडिंयस और क्रिटिक्स दोनों की तरफ से काफी तारीफ मिल रही है। इसी बीच अब फिल्म से जुड़ी एक बेहद ही दिलचस्प बात सामने आई है। दरअसल फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक ने फिल्म के सीक्वल में एक खास कैमियो किया है जिसे शायद ही कई दर्शक पहचान पाए होंगे।

विज्ञापन

फिल्म के गाने में स्पॉट हुए डायरेक्टर

फिल्म ‘स्त्री 2’ की रिलीज के बाद से ही दर्शकों ने फिल्म की कई छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दिया और यही वजह है कि अमर कौशिक का कैमियो भी अब चर्चा में आया है। अमर कौशिक, जिन्होंने इस फिल्म को निर्देशित किया है, उन्होंने अब खुद को एक अनोखे अंदाज में पर्दे पर पेश किया है। जी हां फिल्म के कुछ अहम दृश्यों में उनकी मौजूदगी नजर आती है लेकिन उनका कैमियो बेहद कम लोग ही पहचान पाए। फिल्म के एक गाने में अमर बाकी कलाकारों के साथ देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन

अमर कौशिक के कैमियो का हुआ खुलासा

अमर कौशिक के कैमियो का खुलासा फिल्म के रिलीज के बाद फैंस और फिल्म क्रिटिक्स ने किया। निर्देशक की इस खास उपस्थिति ने फैंस को एक नया नजरिया दिया है कि फिल्म के निर्माता भी सिर्फ बिहाइंड द कैमरा नहीं बल्कि पर्दे पर भी आकर अपना काम दिखा सकते हैं।

विज्ञापन

फिल्म के दो सीन में नजर आए निर्देशक

फिल्म ‘स्त्री 2’ में अमर दो सीन में नजर आ रहे हैं। तमन्ना भाटिया के गाने ‘आज की रात’ में जब राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना उनके साथ ठुमके लगा रहे हैं तो साथ में निर्देशक अमर कौशिक भी दिखाई देते हैं। वहीं जब फिल्म का किरदार सरकटा चिट्टी की सौतेली गर्लफ्रेंड को लेकर जाता है तो एक बिना घर का गरीब शख्स गांव वालों को सरकटा के बारे में बताता है, वो शख्स भी फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक ही हैं।

ब्लॉक बस्टर साबित हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ 

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में शानदार कलेक्शन किया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक सातवें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10 से 12 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब तक फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन भारत में 204 करोड़ है जबकि वर्ल्डवाइड 283 करोड़ का आंकड़ा भी फिल्म पार कर चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ