क्या Sara ने Salman Khan को किया नजरअंदाज? अंबानी गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन का वीडियो देख उठे सवाल

Sara Ali Khan Ignore Salman Khan: सारा अली खान को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ नए चर्चे हो रहे हैं। अब वो अपने किसी एक्स बॉयफ्रेंड को नहीं बल्कि बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को इग्नोर करती हुई नजर आई हैं।

Sara Ali Khan Ignore Salman Khan

Sara Ali Khan Ignore Salman Khan

Sara Ali Khan Ignore Salman Khan: पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूमधाम देखने को मिली है। मुंबई में तो सितारे बप्पा का जोरों-शोरों से स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं। बीते दिन अंबानी परिवार ने भी बप्पा का अपने घर ग्रैंड वेलकम किया और बॉलीवुड जगत की तमाम बड़ी हस्तियां उनके घर एंटीलिया में भगवान के दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान पैपराजी ने ढेर सारे सेलेब्स को कवर किया। हालांकि, ऐसे में फैंस को कुछ ऐसा दिख गया जिसके बाद सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है।

विज्ञापन

बी-टाउन में शुरू हुई नई कोल्ड वॉर?

एंटीलिया में सेलब्स का जमावड़ा लगा था इस दौरान सलमान खान का एक ऐसा क्लिप वायरल हो गया है जिसके बाद उनकी नई कोल्ड वॉर के चर्चे शुरू हो गए हैं। सलमान खान का अब अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के लवर से पंगा नहीं हुआ, बल्कि आज कल की जनरेशन के उभरते स्टार्स के साथ उनकी अनबन की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। हुआ ये कि सलमान खान को सारा अली खान ने जानकर इग्नोर किया है अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

सारा और इब्राहिम ने बनाई सलमान से दूरी?

हुआ ये कि इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें 3 खान एक फ्रेम में नजर आ रहे हैं और ये सारा अली खान उनके भाई इब्राहिम और सलमान हैं। वीडियो में सारा एक खूबसूरत रंग-बिरंगे ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाई दे रही हैं और वो आगे कि तरफ बढ़ती हैं जहां सलमान खान खड़े हुए हैं और उनसे मिलने की जगह एक्ट्रेस वापस मुड़ जाती हैं। सलमान भी सारा को देखकर ऐसा प्रिटेंड करते हैं जैसे उन्होंने उन्हें देखा ही न हो। वहीं, दूसरी तरफ इब्राहिम खड़े होकर किसी से बात कर रहे हैं और वो और सलमान भी इस वीडियो में एक-दूसरे को नजरअंदाज कर देते हैं। अब ये नजारा देखकर लोग भी समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर इन तीनों के बीच चल क्या रहा है?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

ऐसे में ये वीडियो वायरल होते ही एक यूजर ने कमेंट कर डाला, ‘क्या उसने भाईजान को नजरअंदाज कर दिया?’ बस फिर क्या था हर कोई बस यही नोटिस करने लगा और देखते ही देखते सभी को यही लगने लगा कि वाकई सारा- सलमान को इग्नोर कर रही हैं। हालांकि, ‘न्यूज 24’ इसकी पुष्टि नहीं करता है। हो सकता है कि ये बस इत्तेफाक हो और और इन दोनों खान भाई-बहन की जोड़ी ने सलमान को जानकर इग्नोर न किया हो। वैसे भी सलमान के चेहरे पर इस दौरान बेहद खुशी नजर आ रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ