---विज्ञापन---

Deepika Padukone और Ranveer Singh ने किया बेबी के आने का ऐलान, मिनटों में वायरल हुआ पोस्ट

Deepika Padukone Ranveer Singh Post: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फैंस को बेटी के आने की गुड न्यूज दे दी है। अब उनका अनाउंसमेंट पोस्ट वायरल हो रहा है। सेलेब्स अब नए-नए पेरेंट्स बने इस कपल को बधाई दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

Deepika Padukone Ranveer Singh Post: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फैंस को गुड न्यूज सुना दी है। जिसका सब इंतजार कर रहे थे अब वो पल आ गया। कपल ने ऑफिशियली अपने बच्चे के इस दुनिया में आने का ऐलान कर दिया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का इंस्टाग्राम पर अब एक कोलैबोरेशन पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट ने फैंस के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। दरअसल, ये खबर तो सुबह ही मिल गई थी कि दीपिका ने बेटी को जन्म दे दिया है।

दीपिका-रणवीर सिंह ने की बेटी के आने की अनाउंसमेंट

हालांकि, दीपवीर ने अभी तक इस खबर पर मुहर नहीं लगाई थी। फैंस कब से राह ताक रहे थे कि वो कब इस गुड न्यूज की अनाउंसमेंट करेंगे। अब कपल ने एक पोस्ट शेयर कर अपने चाहने वालों को ऑफिशियली अनाउंस कर बताया है कि उन्हें बेटी हुई है। इनके पोस्ट में लिखा है, ‘वेलकम बेबी गर्ल! 8.9.2024 दीपिका और रणवीर।’ अब कपल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस स्पेशल पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट की बरसात हो रही है। कुछ ही मिनटों पहले दीपवीर का ये पोस्ट सामने आया है और अभी तक इस पर करीब 10 लाख 60 हजार लाइक्स आ चुके हैं।

---विज्ञापन---

आधे घंटे में मिले 1 मिलियन लाइक 

यानी दीपिका और रणवीर के इस पोस्ट को करीब आधे घंटे के अंदर 1 मिलियन लोगों ने लाइक कर दिया है। हो सकता है कि अब उनका ये पोस्ट एक नया रिकॉर्ड कायम कर दे। ये पोस्ट इंडिया का सबसे ज्यादा लाइक किए जाने वाला पोस्ट भी बन सकता है। बता दें, भारत में सबसे ज्यादा लाइक किए जाने वाला पोस्ट विराट कोहली का है, जिसमें उन्होंने वर्ल्ड कप में मिली जीत की तस्वीरें शेयर की थीं। उस पोस्ट को 2 करोड़ 65 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया था। इससे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की फोटोज को इंडिया में सबसे ज्यादा लाइक हासिल हुए थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Deepika Padukone और Ranveer Singh की बेटी का क्या होगा नाम? नेटिजेंस ने किया रिवील

सेलेब्स ने कपल को दी बधाई

दूसरी तरफ अब फैंस और सेलेब्स इस कपल को पेरेंट्स बनने की बधाई दे रहे हैं। श्रद्धा कपूर, कृति सनोन, सुनील ग्रोवर, प्रियंका चोपड़ा, इब्राहिम अली खान, मलाइका अरोड़ा, सोनाक्षी सिन्हा, भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट, वाणी कपूर, अदा खान और सुरभि ज्योति ने रणवीर और दीपिका के पोस्ट पर कमेंट कर इन्हें मुबारकबाद दी है। इसके अलावा एक्टर अर्जुन कपूर ने भी कमेंट कर कहा है, ‘लक्समी आई है!! क्वीन आ गई है!!’ अब रणवीर और दीपिका की खुशी में फैंस और सेलेब्स भी खुश नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 08, 2024 03:31 PM

End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola